BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 में खिलाड़ियों ने मंच पर कई दिलचस्प किस्से साझा किए। इस दौरान संजू सैमसन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की मिमिक्री करते हुए उनके IPL डेब्यू से पहले का मजेदार किस्सा सुनाया। संजू ने कहा- मैदान पर वैभव का खेल देखकर ऐसा लगा मानो वे कोई वीडियो गेम खेल रहे हों। वहीं पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने मौजूदा भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि अब भारत का असली दम नजर आने लगा है। द्रविड़ ने वैभव से गेम प्लान पूछा था समारोह में स्टेज पर हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी मौजूद थे। बातचीत के दौरान सैमसन ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू से पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वैभव से उनके गेम प्लान के बारे में पूछा था। सैमसन ने बताया कि द्रविड ने वैभव से पूछा, तुम्हारा गेम प्लान क्या है? इस पर वैभव ने कहा, ऐसा कुछ नहीं है सर, हम तो खेलेंगे। जब द्रविड़ ने दोबारा पूछा तो वैभव बोले, अगर हमें पहली बॉल मिली तो हम उसे उड़ा देंगे। सैमसन ने कहा कि वैभव ने मैदान पर भी लगभग वैसा ही खेल दिखाया और उन्हें देखकर लगा कि वह कोई अलग ही वीडियो गेम खेल रहे हैं। क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं वैभव कार्यक्रम के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने अपने क्रिकेट सपनों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वे टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं। वैभव ने बताया कि उन्होंने 2017 में पुणे सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच स्टेडियम में देखा था। उन्होंने अपनी पसंदीदा फिल्म का नाम धुरंधर भी बताया। भारत और भी वर्ल्ड कप जीतेगा- संजू टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो संजू सैमसन ने भारत के भविष्य को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि टीम आने वाले सालों में और वर्ल्ड कप जीत सकती है। सैमसन ने कहा कि देश में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की बड़ी संख्या है, इसलिए भारत भविष्य में बार-बार बड़े टूर्नामेंट जीतने की क्षमता रखता है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सैमसन ने 5 पारियों में 321 रन बनाए थे। उन्होंने सुपर-8 में वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल में इंग्लैंड और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 से ज्यादा रन की पारियां खेलीं। राजस्थान को IPL जीताना है- वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले वैभव ने कहा, इस सीजन उनका लक्ष्य राजस्थान रॉयल्स को IPL खिताब दिलाना है। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2024 में 1.1 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया था। द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट की क्षमता अब मैदान पर नतीजों के रूप में साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों, कोच, मजबूत घरेलू ढांचे और फैंस के समर्थन से भारतीय क्रिकेट लगातार आगे बढ़ रहा है। गिल का शानदार साल शुभमन गिल ने 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड दौरे की पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने 10 पारियों में 754 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 75.40 रहा और उन्होंने चार शतक लगाए। गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी में भी अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के पहले मैच में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाए और कुल 188 रन बनाए। मंधाना ने 2025 में 1703 रन बनाए स्मृति मंधाना ने 2025 में 1703 इंटरनेशनल रन बनाए। इनमें 1362 रन वनडे में आए, जो किसी भी महिला क्रिकेटर द्वारा एक साल में सबसे ज्यादा हैं। वे महिला वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज भी बनीं। महिला वर्ल्ड कप में भी उन्होंने 9 मैच में 434 रन बनाए और भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 2023 वर्ल्ड कप में भारत खिताब के बेहद करीब पहुंच गया था, इसलिए अगली बार ट्रॉफी जीतने की कोशिश और मजबूत होगी। सूर्या बोले- 2023 वर्ल्ड कप फाइनल फिर खेलना चाहता हूं टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अगर उन्हें किसी एक मैच को दोबारा खेलने का मौका मिले तो वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल होगा। उन्होंने कहा कि वह अहमदाबाद में खेले गए उस मैच को फिर से खेलकर जीतना चाहेंगे। सूर्यकुमार के मुताबिक 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतना भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी शुरुआत साबित हुआ। इसके बाद भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी, महिला वनडे वर्ल्ड कप और अंडर-19 वर्ल्ड कप जैसे कई आईसीसी खिताब जीते। 2028 ओलंपिक में गोल्ड का भी लक्ष्य सूर्यकुमार ने कहा कि भारत 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में भी क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश करेगा। उसी साल टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर टीम लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप जीत सकती है तो तीसरा खिताब भी जीतने की कोशिश क्यों नहीं करनी चाहिए। हार्दिक और कोच का भरोसा अहम- सूर्या सूर्यकुमार ने कहा कि टीम में खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाने की संस्कृति बनाने में पूर्व कोच राहुल द्रविड और मौजूदा कोच गौतम गंभीर की बड़ी भूमिका रही है। उनके मुताबिक बड़े टूर्नामेंट में लगातार बदलाव करने के बजाय टीम ने पिछले दो साल से लगभग एक ही कोर ग्रुप को मौका दिया और उसी का फायदा मिला। जेमिमा को ब्रेक देना सही फैसला- हरमनप्रीत महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वर्ल्ड कप के दौरान जेमिमा रोड्रिग्स को छोटा ब्रेक देना सही फैसला साबित हुआ। उन्होंने बताया कि कोच अमोल मजूमदार के साथ चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया था। इस ब्रेक के बाद जेमिमा ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेली। BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 में खिलाड़ियों ने मंच पर कई दिलचस्प किस्से साझा किए। इस दौरान संजू सैमसन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की मिमिक्री करते हुए उनके IPL डेब्यू से पहले का मजेदार किस्सा सुनाया। संजू ने कहा- मैदान पर वैभव का खेल देखकर ऐसा लगा मानो वे कोई वीडियो गेम खेल रहे हों। वहीं पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने मौजूदा भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि अब भारत का असली दम नजर आने लगा है। द्रविड़ ने वैभव से गेम प्लान पूछा था समारोह में स्टेज पर हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी मौजूद थे। बातचीत के दौरान सैमसन ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू से पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वैभव से उनके गेम प्लान के बारे में पूछा था। सैमसन ने बताया कि द्रविड ने वैभव से पूछा, तुम्हारा गेम प्लान क्या है? इस पर वैभव ने कहा, ऐसा कुछ नहीं है सर, हम तो खेलेंगे। जब द्रविड़ ने दोबारा पूछा तो वैभव बोले, अगर हमें पहली बॉल मिली तो हम उसे उड़ा देंगे। सैमसन ने कहा कि वैभव ने मैदान पर भी लगभग वैसा ही खेल दिखाया और उन्हें देखकर लगा कि वह कोई अलग ही वीडियो गेम खेल रहे हैं। क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं वैभव कार्यक्रम के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने अपने क्रिकेट सपनों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वे टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं। वैभव ने बताया कि उन्होंने 2017 में पुणे सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच स्टेडियम में देखा था। उन्होंने अपनी पसंदीदा फिल्म का नाम धुरंधर भी बताया। भारत और भी वर्ल्ड कप जीतेगा- संजू टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो संजू सैमसन ने भारत के भविष्य को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि टीम आने वाले सालों में और वर्ल्ड कप जीत सकती है। सैमसन ने कहा कि देश में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की बड़ी संख्या है, इसलिए भारत भविष्य में बार-बार बड़े टूर्नामेंट जीतने की क्षमता रखता है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सैमसन ने 5 पारियों में 321 रन बनाए थे। उन्होंने सुपर-8 में वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल में इंग्लैंड और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 से ज्यादा रन की पारियां खेलीं। राजस्थान को IPL जीताना है- वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले वैभव ने कहा, इस सीजन उनका लक्ष्य राजस्थान रॉयल्स को IPL खिताब दिलाना है। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2024 में 1.1 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया था। द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट की क्षमता अब मैदान पर नतीजों के रूप में साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों, कोच, मजबूत घरेलू ढांचे और फैंस के समर्थन से भारतीय क्रिकेट लगातार आगे बढ़ रहा है। गिल का शानदार साल शुभमन गिल ने 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड दौरे की पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने 10 पारियों में 754 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 75.40 रहा और उन्होंने चार शतक लगाए। गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी में भी अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के पहले मैच में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाए और कुल 188 रन बनाए। मंधाना ने 2025 में 1703 रन बनाए स्मृति मंधाना ने 2025 में 1703 इंटरनेशनल रन बनाए। इनमें 1362 रन वनडे में आए, जो किसी भी महिला क्रिकेटर द्वारा एक साल में सबसे ज्यादा हैं। वे महिला वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज भी बनीं। महिला वर्ल्ड कप में भी उन्होंने 9 मैच में 434 रन बनाए और भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 2023 वर्ल्ड कप में भारत खिताब के बेहद करीब पहुंच गया था, इसलिए अगली बार ट्रॉफी जीतने की कोशिश और मजबूत होगी। सूर्या बोले- 2023 वर्ल्ड कप फाइनल फिर खेलना चाहता हूं टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अगर उन्हें किसी एक मैच को दोबारा खेलने का मौका मिले तो वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल होगा। उन्होंने कहा कि वह अहमदाबाद में खेले गए उस मैच को फिर से खेलकर जीतना चाहेंगे। सूर्यकुमार के मुताबिक 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतना भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी शुरुआत साबित हुआ। इसके बाद भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी, महिला वनडे वर्ल्ड कप और अंडर-19 वर्ल्ड कप जैसे कई आईसीसी खिताब जीते। 2028 ओलंपिक में गोल्ड का भी लक्ष्य सूर्यकुमार ने कहा कि भारत 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में भी क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश करेगा। उसी साल टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर टीम लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप जीत सकती है तो तीसरा खिताब भी जीतने की कोशिश क्यों नहीं करनी चाहिए। हार्दिक और कोच का भरोसा अहम- सूर्या सूर्यकुमार ने कहा कि टीम में खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाने की संस्कृति बनाने में पूर्व कोच राहुल द्रविड और मौजूदा कोच गौतम गंभीर की बड़ी भूमिका रही है। उनके मुताबिक बड़े टूर्नामेंट में लगातार बदलाव करने के बजाय टीम ने पिछले दो साल से लगभग एक ही कोर ग्रुप को मौका दिया और उसी का फायदा मिला। जेमिमा को ब्रेक देना सही फैसला- हरमनप्रीत महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वर्ल्ड कप के दौरान जेमिमा रोड्रिग्स को छोटा ब्रेक देना सही फैसला साबित हुआ। उन्होंने बताया कि कोच अमोल मजूमदार के साथ चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया था। इस ब्रेक के बाद जेमिमा ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेली।
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर


