Eid 2026 पर दिखना है सबसे जुदा, तो क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के इन कुर्ता स्टाइल्स से इंस्पिरेशन लेकर आज ही शुरू करें अपनी शॉपिंग

Eid 2026 पर दिखना है सबसे जुदा, तो क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के इन कुर्ता स्टाइल्स से इंस्पिरेशन लेकर आज ही शुरू करें अपनी शॉपिंग

Abhishek Sharma Kurta Looks For Eid 2026: ईद 2026 के आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, इसलिए लोग ईद की शॉपिंग करने में अभी से जुट गए हैं। मार्केट में वैसे तो महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक सूट तरह-तरह के डिजाइन में मिल रहे हैं, लेकिन वहीं जब बात पुरुषों के फैशन की आती है, तो कुर्ता हमेशा पहली पसंद रहता है। ऐसे में अगर आप हर साल एक ही डिजाइन में कुर्ता पहनकर बोर हो गए हैं और इस साल कुछ नया पहनने का सोच रहे हैं, लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि ईद के लिए कौन से डिजाइन में कुर्ता खरीदें, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है।
आज की स्टोरी में हम क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के कुर्ता लुक्स शेयर करने जा रहे हैं, जिनसे आइडिया लेकर आप अपने बजट और पसंद के हिसाब से कुर्ते सिलवा सकते हैं या रेडीमेड खरीद सकते हैं।

इस ईद पर अगर आप सुबह की नमाज के समय सफेद रंग का कुर्ता पहनने का सोच रहे हैं और हर साल वही एक ही डिजाइन के सफेद रंग के पुराने कुर्ते पहनकर बोर हो गए हैं, तो आप इस साल कुछ अलग ट्राई करने के लिए क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के इस सफेद कुर्ते लुक से आइडिया लेकर शॉपिंग कर सकते हैं। वैसे भी सफेद रंग के कुर्ते को पवित्रता, शांति और स्वच्छता का प्रतीक माना जाता है।

अगर आप ईद की नमाज के लिए सफेद रंग का कुर्ता खरीदना चाहते हैं, लेकिन थोड़ा अलग डिजाइन में जिसे आप ईद के बाद भी किसी फंक्शन में पहन सकें तो प्लेन पायजामे और दुपट्टे के साथ कॉलर नेक और बटन डिजाइन में सिलाया गया सफेद और सिल्वर लाइन का क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का यह कुर्ता लुक आपके लिए परफेक्ट है। क्रिकेटर के इस लुक से आइडिया लेकर आप अपनी ईद के कुर्ते की खरीदारी कर सकते हैं।

अगर आप इस बार अपने ईद पर ट्रेडिशनल में सफेद रंग से हटकर कुछ अलग पहनने का सोच रहे हैं तो मॉडर्न टच के साथ क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का यह ब्लैक कुर्ता स्टाइल आपके लिए बेस्ट इंस्पिरेशन हो सकता है। वैसे भी ज्यादातर लड़कों का ब्लैक रंग फेवरेट होता है। ऐसे में आप इससे आइडिया लेकर अपनी ईद की खरीदारी कर सकते हैं।

मैदान पर छक्के छुड़ाने वाले अभिषेक असल जिंदगी में अपने एथनिक वियर और क्लासिक कुर्ता चॉइस के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं। चाहे वह वाइब्रेंट कलर्स हों या सिंपल एलिगेंट कट्स, अभिषेक के सभी ट्रेडिशनल लुक मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक छाए रहते हैं। ऐसे में आप इस ईद शॉपिंग करते समय अभिषेक शर्मा के इस सी-ग्रीन वर्क वाले मैचिंग दुपट्टे और कुर्ते के साथ प्लेन पायजामे जैसा कुर्ता भी खरीद कर ईद पर सबसे अलग दिख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *