श्रावस्ती के दो पैरा एथलीटों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन:धर्मेंद्र ने दो स्वर्ण, भूषण ने रजत पदक थे जीते; उड़ीसा नेशनल गेम्स में दिखाएंगे प्रतिभा

श्रावस्ती के दो पैरा एथलीटों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन:धर्मेंद्र ने दो स्वर्ण, भूषण ने रजत पदक थे जीते; उड़ीसा नेशनल गेम्स में दिखाएंगे प्रतिभा

श्रावस्ती के स्पोर्ट्स स्टेडियम के दो पैरा एथलीट धर्मेंद्र वर्मा और भूषण का चयन नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया गया है। यह चैंपियनशिप उड़ीसा में आयोजित होगी। वहीं दोनों खिलाड़ी अपने कोच विवेक कुमार के साथ श्रावस्ती से उड़ीसा के लिए कल रवाना होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि दोनों खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ महीने पहले बरेली में हुई पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में धर्मेंद्र वर्मा ने टी-44 कैटेगरी की 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते थे। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 17 से 21 मार्च तक उड़ीसा में होने वाली नेशनल पैरा एथलेटिक्स के चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
वहीं, दूसरे खिलाड़ी भूषण ने टी-20 कैटेगरी की 1500 मीटर और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते थे। इसी प्रदर्शन के कारण उनका भी नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। भूषण ने हाल ही में नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित वर्ल्ड पैरा ग्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। धर्मेंद्र वर्मा श्रावस्ती जिले के भंगहा क्षेत्र के कुरसाहा गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह-शाम मिलाकर लगभग 6 से 7 घंटे अभ्यास करते हैं। वे कोच विवेक कुमार के निर्देशन में नियमित प्रशिक्षण लेते हैं। धर्मेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय कोच विवेक कुमार के मार्गदर्शन और मेहनत को दिया। भूषण मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। वे बेहतर प्रशिक्षण के लिए श्रावस्ती आकर अभ्यास कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन से जिले में खुशी का माहौल है। लोगों को उनसे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *