98th Oscars 2026 updates: ऑस्कर अवॉर्ड्स का मंच हर कलाकार के लिए एक बड़ा सपना होता है, लेकिन इस बार फिलिस्तीनी एक्टर मोटाज मल्हीस के लिए ये सपना अधूरा रह गया है। उनकी फिल्म को ऑस्कर 2026 में नामांकन मिला है, लेकिन अमेरिका का ट्रैवल बैन की वजह से वे इस खास मौके पर मौजूद नहीं हो पाएंगे।
फिलिस्तीनी नागरिकता के कारण अमेरिका में एंट्री नहीं मिली
मोटाज मल्हीस ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्हें सिर्फ अपनी फिलिस्तीनी नागरिकता के कारण अमेरिका में एंट्री की अनुमति नहीं मिली है और ऑस्कर जैसे बड़े मंच पर अपनी फिल्म के साथ मौजूद न हो पाना उनके लिए बहुत दुखद है, उन्होंने रोते हुए कहा कि इससे उनके दिल को गहरा सदमा लगा है।
खबरों के मुताबिक, अमेरिकी सरकार ने सुरक्षा कारणों से कुछ देशों से आने वाले लोगों की एंट्री पर बैन लगाई है, जिससे मोटाज मल्हीस पर भी असर पड़ा और वो चाहकर भी ऑस्कर 2026 के समारोह का हिस्सा नहीं बन सकते।
स्टार्स और उनके सपोटर्स के लिए दुखद खबर है
बते दें, ये घटना दुनियाभर के स्टार्स और उनके सपोटर्स के लिए दुखद खबर है। ऑस्कर जैसे बड़े मंच से दूर रहना किसी भी स्टार के लिए आसान नहीं होता। खासकर तब जब उनकी मेहनत और टैलेंट को इस मंच तक पहुचाने का असवर हो। इससे उनके करियर में काफी असर पड़ने वाला है।


