डीएम आवास के पास हुए गोलीकांड में कार्रवाई:टीचर समेत 4 पर मुकदमा दर्ज, 20 घंटे बाद तहरीर मिलने पर कार्रवाई

डीएम आवास के पास हुए गोलीकांड में कार्रवाई:टीचर समेत 4 पर मुकदमा दर्ज, 20 घंटे बाद तहरीर मिलने पर कार्रवाई

गोंडा में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर कल हुई गोलीबारी के मामले में आज नगर कोतवाली पुलिस ने अध्यापक राम सिंह, उनकी बहन रुचि सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के 20 घंटे बाद तहरीर मिलने पर यह कार्रवाई की गई मुख्य आरोपी राम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। गोली लगने से घायल सुजीत सिंह का लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें 10 से अधिक छर्रे लगे थे, जिनमें से कुछ निकाल लिए गए हैं जबकि कुछ अभी भी शरीर में हैं। घायल सुजीत सिंह के चचेरे भाई अजीत सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। अजीत सिंह के अनुसार, डीएम आवास के सामने स्थित राम सिंह और लक्ष्मण सिंह के मकान में पोस्ट ऑफिस खुला हुआ है, जहां वह नौकरी करते हैं। अजीत सिंह ने बताया कि कल देर शाम करीब 6 बजे लक्ष्मण सिंह, उनके भाई राम सिंह और बहन रुचि सिंह के बीच मकान को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान राम सिंह अपनी बंदूक ले आए और उनके साथ दो अन्य व्यक्ति भी थे जिनके हाथों में हथियार थे। इसी दौरान राम सिंह ने लक्ष्मण सिंह को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और फायरिंग कर दी। अजीत सिंह के मुताबिक, जब उन्होंने गाली देने से मना किया, तभी राम सिंह ने गोली चलाई। इस गोलीबारी में उनके बड़े पापा के लड़के सुजीत सिंह को गोली लगी। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस इस पूरे घटना में राम सिंह की बहन रुचि सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों की भूमिका के बारे में भी विस्तार से जांच कर रही है। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आज अजीत सिंह ने दोपहर में आकर के 2:00 बजे के करीब तहरीर दिया है तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना कल शाम 6:30 बजे के करीब हुई थी आरोपी राम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। राम सिंह उनकी बहन रुचि सिंह और दो अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *