राजधानी पटना में एक बार फिर आरजेडी नेताओं की ओर से पार्टी कार्यालय के सामने एक पोस्टर लगाकर एनडीए पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में मुख्यमंत्री की कुर्सी, राज्यसभा और अजगर की तस्वीर के माध्यम से भाजपा की राजनीति पर तंज कसा गया है। पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा गया है कि, ‘कोई ऐसा सगा नहीं, जिसको भाजपा ने ठगा नहीं’ बीजेपी को अजगर के तौर पर दिखाया इस पोस्टर में एक बड़े अजगर की तस्वीर बनाई गई है, जिसे प्रतीकात्मक रूप से भाजपा के रूप में दिखाने की कोशिश की गई है। अजगर के सामने मुख्यमंत्री की कुर्सी दिखाई गई है। वहीं, तीर के निशान के साथ आगे राज्यसभा की ओर इशारा किया गया है। इस संदेश के जरिए आरजेडी ने भाजपा पर अपने सहयोगियों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। जनता के हितों को तिलांजलि देने की नीति पर बीजेपी- एजाज अहमद आरजेडी नेताओं का कहना है कि यह पोस्टर भाजपा की राजनीतिक कार्यशैली को दिखाने के लिए लगाया गया है। आरजेडी का कहना है कि, भाजपा अपने राजनीतिक हितों के अनुसार सहयोगियों का इस्तेमाल करती है और समय आने पर उन्हें किनारे कर देती है।’ इसी संदर्भ में पोस्टर लगाकर भाजपा पर निशाना साधा गया है। राजद प्रदेश प्रवक्ता डॉ एजाज अहमद ने कहा, ‘बीजेपी की नीति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। इनकी सत्ता हड़पो, सत्ता का मलाई खाने की नीति है।’ राज्यसभा नामांकन के बाद बढ़ी सियासत दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके इस कदम के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसे राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। राजधानी पटना में एक बार फिर आरजेडी नेताओं की ओर से पार्टी कार्यालय के सामने एक पोस्टर लगाकर एनडीए पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में मुख्यमंत्री की कुर्सी, राज्यसभा और अजगर की तस्वीर के माध्यम से भाजपा की राजनीति पर तंज कसा गया है। पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा गया है कि, ‘कोई ऐसा सगा नहीं, जिसको भाजपा ने ठगा नहीं’ बीजेपी को अजगर के तौर पर दिखाया इस पोस्टर में एक बड़े अजगर की तस्वीर बनाई गई है, जिसे प्रतीकात्मक रूप से भाजपा के रूप में दिखाने की कोशिश की गई है। अजगर के सामने मुख्यमंत्री की कुर्सी दिखाई गई है। वहीं, तीर के निशान के साथ आगे राज्यसभा की ओर इशारा किया गया है। इस संदेश के जरिए आरजेडी ने भाजपा पर अपने सहयोगियों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। जनता के हितों को तिलांजलि देने की नीति पर बीजेपी- एजाज अहमद आरजेडी नेताओं का कहना है कि यह पोस्टर भाजपा की राजनीतिक कार्यशैली को दिखाने के लिए लगाया गया है। आरजेडी का कहना है कि, भाजपा अपने राजनीतिक हितों के अनुसार सहयोगियों का इस्तेमाल करती है और समय आने पर उन्हें किनारे कर देती है।’ इसी संदर्भ में पोस्टर लगाकर भाजपा पर निशाना साधा गया है। राजद प्रदेश प्रवक्ता डॉ एजाज अहमद ने कहा, ‘बीजेपी की नीति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। इनकी सत्ता हड़पो, सत्ता का मलाई खाने की नीति है।’ राज्यसभा नामांकन के बाद बढ़ी सियासत दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके इस कदम के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसे राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।


