अवैध मलबा फेंकने पर लगेगा 1500 रूपये का जुर्माना:पटना में निर्माण सामग्री के लिए हर अंचल में बनाया डंपिंग पॉइंट, घर पहुंच सुविधा भी

अवैध मलबा फेंकने पर लगेगा 1500 रूपये का जुर्माना:पटना में निर्माण सामग्री के लिए हर अंचल में बनाया डंपिंग पॉइंट, घर पहुंच सुविधा भी

पटना नगर निगम ने प्रदूषण के रोकथाम के लिए एक विकल्प निकाला है। अब नागरिकों को निर्माण और विध्वंस सामग्री (CD वेस्ट) के निष्पादन के लिए प्वाइंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही पटना नगर निगम द्वारा इस निर्माण सामग्री के कचरे को कलेक्ट किया जाएगा। इस सुविधा के लिए आम नागरिकों को प्रति फेरा 600 रूपये शुल्क देना होगा। इसके लिए पटना नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 155304 और वाट्सअप चैट बोट नंबर 9264447449 पर संपर्क कर सकते है। अवैध मलबा फेंकने पर 1500 रूपये का लगेगा जुर्माना इसके साथ ही पटना नगर निगम द्वारा नियम का उल्लंघन करने वालों को 1500 रूपये जुर्माना लिया जाएगा। कहीं भी मलबा नजर आने पर न सिर्फ उसे जब्त किया जाएगा बल्कि जिम्मेदार को जुर्माना भी देना होगा। निगम ने 696 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान धूल नियंत्रण मानकों का पालन नहीं करने वाले 49 स्थलों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद किया गया और जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माण स्थलों से कुल 1,54,100 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई। एंटी स्मॉग गन और वाटर स्प्रिंकलर से पानी छिड़काव पटना नगर निगम द्वारा प्रदूषण के रोकथाम के लिए रोड की धुलाई, पानी का छिड़काव सहित अन्य सफाई के कार्य किए जा रहे हैं। सार्वजनिक जगहों पर स्वीपिंग मशीन, एंटी स्मॉग गन और वाटर स्प्रिंकलर से दो पाली में सफाई और धुलाई की जा रही है। विशेषकर गांधी मैदान के बाहरी क्षेत्र के साथ ही मैदान के अंदर में भी पानी का छिड़काव किया जा रहा है। हर दिन रात्रि और दिन की पाली में अशोक राजपथ, बोरिंग रोड, बेली रोड, बाड़ी पथ, पोलो रोड, अटल पथ, डाकबंगला चौराहा, मीठापुर, कंकड़बाग सहित अन्य सड़को पर एंटी स्मॉग गन द्वारा छिड़काव किया जा रहा है। पटना नगर निगम ने प्रदूषण के रोकथाम के लिए एक विकल्प निकाला है। अब नागरिकों को निर्माण और विध्वंस सामग्री (CD वेस्ट) के निष्पादन के लिए प्वाइंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही पटना नगर निगम द्वारा इस निर्माण सामग्री के कचरे को कलेक्ट किया जाएगा। इस सुविधा के लिए आम नागरिकों को प्रति फेरा 600 रूपये शुल्क देना होगा। इसके लिए पटना नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 155304 और वाट्सअप चैट बोट नंबर 9264447449 पर संपर्क कर सकते है। अवैध मलबा फेंकने पर 1500 रूपये का लगेगा जुर्माना इसके साथ ही पटना नगर निगम द्वारा नियम का उल्लंघन करने वालों को 1500 रूपये जुर्माना लिया जाएगा। कहीं भी मलबा नजर आने पर न सिर्फ उसे जब्त किया जाएगा बल्कि जिम्मेदार को जुर्माना भी देना होगा। निगम ने 696 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान धूल नियंत्रण मानकों का पालन नहीं करने वाले 49 स्थलों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद किया गया और जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माण स्थलों से कुल 1,54,100 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई। एंटी स्मॉग गन और वाटर स्प्रिंकलर से पानी छिड़काव पटना नगर निगम द्वारा प्रदूषण के रोकथाम के लिए रोड की धुलाई, पानी का छिड़काव सहित अन्य सफाई के कार्य किए जा रहे हैं। सार्वजनिक जगहों पर स्वीपिंग मशीन, एंटी स्मॉग गन और वाटर स्प्रिंकलर से दो पाली में सफाई और धुलाई की जा रही है। विशेषकर गांधी मैदान के बाहरी क्षेत्र के साथ ही मैदान के अंदर में भी पानी का छिड़काव किया जा रहा है। हर दिन रात्रि और दिन की पाली में अशोक राजपथ, बोरिंग रोड, बेली रोड, बाड़ी पथ, पोलो रोड, अटल पथ, डाकबंगला चौराहा, मीठापुर, कंकड़बाग सहित अन्य सड़को पर एंटी स्मॉग गन द्वारा छिड़काव किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *