तवानगर के जंगल में लुटेरों ने 1 घंटे मचाया आतंक:आदिवासी दंपति समेत ग्रामीण से छीने मोबाइल और नकदी, पुलिस ने 6 घंटे में पकड़ा

तवानगर के जंगल में लुटेरों ने 1 घंटे मचाया आतंक:आदिवासी दंपति समेत ग्रामीण से छीने मोबाइल और नकदी, पुलिस ने 6 घंटे में पकड़ा

नर्मदापुरम के तवानगर के जंगल में घोघरी और बटकुई के पास तीन लुटेरों ने जमकर आतंक मचाया। बदमाशों ने एक घंटे के भीतर दो लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने अलग अलग स्थान से एक आदिवासी दंपति और एक अन्य ग्रामीण से नगद 6 हजार रुपए और दो मोबाइल छिन लिए और भाग निकले। जैसे ही घोघरी और बटकुई के ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली। बड़ी संख्या में लोग लुटेरों को ढूंढने निकल पड़े। तवानगर थाने में सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय पांडे भी फोर्स के साथ लुटेरों को ढूंढने में जुट गए। जगह-जगह घेराबंदी की गई। तत्काल एक्शन से देर रात 12.30 बजे तक संदिग्ध दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। जिनसे थाने में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस मामले में खुलासा भी करेगी। जानकारी के मुताबिक फरियादी साहब लाल भूसारे निवासी पिपरिया कला है। जो अपनी पत्नी फूलवती के साथ बाइक से दूसरे गांव से अपने गांव जा रहे थे। शुक्रवार शाम 6 बजे चौरासी बाबा मंदिर के पीछे छिपीखापा रोड पर जंगल में एक बाइक से आएं तीन बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने फरियादी का मोबाइल और पत्नी के पास रखे 6 हजार रुपए छिन लिए और भाग निकले। कुछ देर बाद शाम 7 बजे घोघरी, बटकुई के पास फरियादी रामेश्वर निवासी घोघरी को भी इन्हीं बदमाशों ने रोक लिया। उसे डराकर मोबाइल और नगद 500 रुपए छिन लिए। एक के बाद एक पीड़ित थाने पहुंचे। डबल लूट की शिकायत आते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी संजय पांडे ने टीम गठित की और आरोपियों को ढूंढने निकल पड़े। थाने में देर रात को डबल लूट की एफआईआर भी दर्ज की गई। एसपी सांई कृष्णा थोटा ने बताया तवानगर थाना क्षेत्र में लूट की वारदात हुई है। जल्द मामले में खुलासा करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *