किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड की बुआलडाह पंचायत के तालबारी वार्ड संख्या-8 में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में कई घर और मवेशी जल गए। गुरुवार दोपहर को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार तड़के सुबह हुई। तालबारी वार्ड संख्या-8 निवासी नुरुल आलम और जमशेद आलम के घरों में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही आस पास के गाँव से भी लोग आए। फायर ब्रिगेड की टीम ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में सफल रही अग्निशमन विभाग को मामले की सूचना आनन फानन मे दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में सफल रही। इस अग्निकांड में कई आवासीय और मवेशी घर जलकर राख हो गए। कई मवेशियों की भी जलने से मौत हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित नुरुल आलम और जमशेद आलम ने सरकारी मुहावजे की मांग किए है। घटना के बाद गुरुवार दोपहर को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बालेश्वर मंडल और राजस्व कर्मचारी इस्लामुद्दीन के साथ मौके का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड की बुआलडाह पंचायत के तालबारी वार्ड संख्या-8 में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में कई घर और मवेशी जल गए। गुरुवार दोपहर को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार तड़के सुबह हुई। तालबारी वार्ड संख्या-8 निवासी नुरुल आलम और जमशेद आलम के घरों में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही आस पास के गाँव से भी लोग आए। फायर ब्रिगेड की टीम ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में सफल रही अग्निशमन विभाग को मामले की सूचना आनन फानन मे दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में सफल रही। इस अग्निकांड में कई आवासीय और मवेशी घर जलकर राख हो गए। कई मवेशियों की भी जलने से मौत हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित नुरुल आलम और जमशेद आलम ने सरकारी मुहावजे की मांग किए है। घटना के बाद गुरुवार दोपहर को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बालेश्वर मंडल और राजस्व कर्मचारी इस्लामुद्दीन के साथ मौके का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।


