नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी NCERT ने कक्षा 9 के लिए नई अंग्रेजी की किताब तैयार कर दी हैं। इसमें भारतीय लेखकों की रचनाओं को ज्यादा जगह दी गई है और सिलेबस को भी छोटा किया गया है। नई किताब में तमिल कवि सुब्रमणिया भारती, राज्यसभा सांसद और लेखिका सुधा मूर्ति, नागा लेखिका तेम्सुला आओ, रवींद्रनाथ टैगोर और असमिया उपन्यासकार मित्रा फुकन जैसे भारतीय लेखकों की रचनाएं शामिल की गई हैं। अब तक 9वीं में इंग्लिश की 2 किताब हैं पहले 2006-07 से 2025-26 तक पढ़ाई जाने वाली किताबों में 29 में से 15 रचनाएं विदेशी लेखकों की थीं। ऑफिशियल्स के अनुसार, अब नई किताब में कुल 16 चैप्टर रखे गए हैं। इनमें भारतीय और विदेशी लेखकों की लगभग बराबर संख्या में रचनाएं शामिल की गई हैं। ऑफिशियल्स का कहना है कि पहले इस सब्जेक्ट के लिए दो किताबें पढ़ाई जाती थीं, लेकिन अब इसे घटाकर एक ही किताब कर दिया गया है। इंग्लिश की नई किताब का नाम ‘कावेरी’ है NCERT कक्षा 9 की नई अंग्रेजी किताब का नाम ‘कावेरी’ रखा गया है। इसकी शुरुआत सुधा मूर्ति की किताब ‘How I Taught My Grandmother to Read and Other Stories’ (2004) से ली गई एक कहानी से होती है।
8 इंडियन और 6 विदेशी लेखकों की रचनाएं नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन यानी NCF-SE 2023 के आधार पर तैयार की गई है। अब यह पहले की किताबें ‘Beehive’ और ‘Moments’ की जगह लेगी। नई किताब में इंडियन नॉलेज सिस्टम यानी IKS से जुड़े एलिमेंट भी शामिल किए गए हैं। इसमें कुल 16 चैप्टर हैं। इनमें से 8 भारतीय लेखकों के हैं, जबकि 6 विदेशी लेखकों की रचनाएं हैं। विदेशी लेखकों में डेविड रोथ, चार्ल्स स्वेन, ब्रायना टी. पर्किन्स, रॉबर्ट लैंगली, माया एंथनी और आइरीन चुआ की रचनाएं शामिल हैं। पैरालिंपिक प्लेयर दीपा मलिक का इंटरव्यू भी शामिल किताब में एक अनाम कविता ‘Gifts of Grace: Honouring Our Vocations’ भी दी गई है। इसके अलावा ‘The World of Limitless Possibilities’ टाइटल से एक इंटरव्यू आधारित चैप्टर भी शामिल है, जिसमें पैरालिंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक का इंटरव्यू है। ——————–
ये खबर भी पढ़ें… NCERT का विवादित चैप्टर बनाने वाली टीम के खिलाफ निर्देश:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्रो. मिशेल को बैन करे केंद्र, ‘करप्शन इन ज्यूडिशियरी’ लिखा था सुप्रीम कोर्ट NCERT के कक्षा 8वीं की सोशल साइंस की किताब में ‘करप्शन इन द ज्यूडिशियरी’ नाम का सब-चैप्टर तैयार करने वाली टीम को हटाने की तैयारी में है।
कोर्ट ने केंद्र सरकार, सभी राज्य सरकारों और पब्लिक फंडेड इंस्टीट्यूशन्स को निर्देश दिया है कि NCERT के सोशल साइंस करिकुलम के चेयरपर्सन प्रोफेसर मिशेल डेनिनो को पाठ्यक्रम से अलग करें। पढ़ें पूरी खबर…
NCERT 9वीं इंग्लिश की 2 किताबें मिलाकर एक किया गया:भारतीय लेखकों की रचनाओं को ज्यादा जगह; सुधा मूर्ति की किताब से लिया पहला चैप्टर


