बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा:14 मार्च को बियाडा कैंपस में गूंजेगा विकास का शंखनाद, सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा हो रही

बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा:14 मार्च को बियाडा कैंपस में गूंजेगा विकास का शंखनाद, सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा हो रही

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत 14 मार्च को बेगूसराय आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बरौनी प्रखंड के असुरारी स्थित बियाडा (BIADA) मैदान में तैयारी तेज कर दी गई है। यहां विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास के बाद जनसभा भी होगा। मुख्यमंत्री करीब सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से असुरारी बियाडा कैंपस पहुंचेगा। सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए यहां दो हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। बेगूसराय के डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी मनीष खुद कार्यक्रम स्थल का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की जा रही है। कार्यक्रम को लेकर मैदान के समतलीकरण और जर्मन हैंगर पंडाल बनाने का काम दिन-रात जारी है। जिससे धूप और गर्मी के बावजूद जनता को कोई असुविधा नहीं हो। मुख्यमंत्री के हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए सड़कें बनाई जा रही है। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद अधिकारी और प्रमुख नेता मुख्यमंत्री का हेलीपैड के नजदीकी स्वागत करेंगे। काफिला जीविका दीदी के स्टॉल पर पहुंचेगा इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला जीविका दीदी के स्टॉल पर पहुंचेगा। यहां मुख्यमंत्री स्टॉल का भ्रमण करेंगे तो जीविका दीदी से बात भी करेंगे। स्टॉल कैंपस में जीविका के अलावे अन्य प्रमुख विभागों के भी स्टॉल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री केवल घोषणाएं ही नहीं करेंगे, बल्कि जमीन पर चल रहे कार्यों का आकलन भी करेंगे। मुख्यमंत्री बियाडा कैंपस में ही बन रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। वे कैंपा कोला प्लांट की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही नेचर प्लास्टिक इंडस्ट्रीज इकाई का भ्रमण करेंगे। यह बेगूसराय के औद्योगिक परिदृश्य के लिए एक बड़ा संकेत है। दर्जनों नई परियोजनाओं की नींव रखेंगे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली जीविका दीदियों की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टालों का मुख्यमंत्री विशेष रूप से अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री जिले भर की पूरी हो चुकी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे और दर्जनों नई परियोजनाओं की नींव रखेंगे। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमें ई-डैशबोर्ड पोर्टल और जन शिकायतों के निपटारे की प्रगति रिपोर्ट जांची जाएगी। प्रगति रिपोर्ट समय पर तैयार रखने का आदेश डीएम श्रीकांत शास्त्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट समय पर तैयार रखें। उन्होंने जनता दरबार और ऑनलाइन माध्यमों से हासिल शिकायतों के तुरंत निष्पादन पर बल दिया है। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बियाडा कैंपस में जुटने वाली भीड़ को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार सरकार की भविष्य की कार्ययोजनाओं का रोडमैप पेश कर सकते हैं। स्थानीय विधायक और एनडीए के सभी प्रमुख नेता भी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत 14 मार्च को बेगूसराय आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बरौनी प्रखंड के असुरारी स्थित बियाडा (BIADA) मैदान में तैयारी तेज कर दी गई है। यहां विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास के बाद जनसभा भी होगा। मुख्यमंत्री करीब सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से असुरारी बियाडा कैंपस पहुंचेगा। सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए यहां दो हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। बेगूसराय के डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी मनीष खुद कार्यक्रम स्थल का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की जा रही है। कार्यक्रम को लेकर मैदान के समतलीकरण और जर्मन हैंगर पंडाल बनाने का काम दिन-रात जारी है। जिससे धूप और गर्मी के बावजूद जनता को कोई असुविधा नहीं हो। मुख्यमंत्री के हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए सड़कें बनाई जा रही है। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद अधिकारी और प्रमुख नेता मुख्यमंत्री का हेलीपैड के नजदीकी स्वागत करेंगे। काफिला जीविका दीदी के स्टॉल पर पहुंचेगा इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला जीविका दीदी के स्टॉल पर पहुंचेगा। यहां मुख्यमंत्री स्टॉल का भ्रमण करेंगे तो जीविका दीदी से बात भी करेंगे। स्टॉल कैंपस में जीविका के अलावे अन्य प्रमुख विभागों के भी स्टॉल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री केवल घोषणाएं ही नहीं करेंगे, बल्कि जमीन पर चल रहे कार्यों का आकलन भी करेंगे। मुख्यमंत्री बियाडा कैंपस में ही बन रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। वे कैंपा कोला प्लांट की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही नेचर प्लास्टिक इंडस्ट्रीज इकाई का भ्रमण करेंगे। यह बेगूसराय के औद्योगिक परिदृश्य के लिए एक बड़ा संकेत है। दर्जनों नई परियोजनाओं की नींव रखेंगे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली जीविका दीदियों की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टालों का मुख्यमंत्री विशेष रूप से अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री जिले भर की पूरी हो चुकी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे और दर्जनों नई परियोजनाओं की नींव रखेंगे। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमें ई-डैशबोर्ड पोर्टल और जन शिकायतों के निपटारे की प्रगति रिपोर्ट जांची जाएगी। प्रगति रिपोर्ट समय पर तैयार रखने का आदेश डीएम श्रीकांत शास्त्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट समय पर तैयार रखें। उन्होंने जनता दरबार और ऑनलाइन माध्यमों से हासिल शिकायतों के तुरंत निष्पादन पर बल दिया है। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बियाडा कैंपस में जुटने वाली भीड़ को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार सरकार की भविष्य की कार्ययोजनाओं का रोडमैप पेश कर सकते हैं। स्थानीय विधायक और एनडीए के सभी प्रमुख नेता भी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *