Air Conditioner चलाते वक्त न करें ये 5 गलतियां, वरना Electricity Bill आएगा दोगुना

Air Conditioner चलाते वक्त न करें ये 5 गलतियां, वरना Electricity Bill आएगा दोगुना
मार्च महीने में भयंकर गर्मी शुरु हो गई है। ऐसे में एसी की जरुरत भी पड़ने लगी है। कुछ लोग कई सालों से एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल बेहतर और प्रभावी ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। लोगों को नहीं पता होता है कि एसी को सही तरीके से इस्तेमाल कैसे करें, जिसके बाद अधिक बिजली खपत होने लगती है।  अक्सर कम कूलिंग और बार-बार  एसी के खराब होने की शिकायतें करते हैं। उदाहरण की दृष्टि से, पूरे दिन और रात मिलाकर जितनी बिजली लाइट में खर्च होती है, लगभग उतना एसी एक घंटे में ही खपत कर देता है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 
तापमान को स्थायी रखें
अक्सर होता है कि लोग कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए कूलिंग मोड का अधिक प्रयोग करते हैं। वैसे यह तरीका सही नहीं है। इसलिए इसे एक स्थायी तापमान (जैसे कि 21 डिग्री सेल्सियस) पर रखें। तापमान नीचे रखने से बिजली खपत तेजी से होती है।
जरूरी है सर्विसिंग
इस बात का ध्यान रखें कि एयर फिल्टर को नियमित रुप से साफ रखें। इसके साथ ही  एयर ग्रिल और वेंट्स फर्नीचर या किसी अन्य चीज से ब्लाक न हों। वहीं, ध्यान दें कि आउटडोर यूनिट सही ढंग से काम कर रहा है। एसी से आवाज आ रही है या सही ढंग से काम नहीं कर रहा है, तो इसकी सर्विसिंग कराएं।
सीलिंग फैन की मदद
एसी के साथ अगर सीलिंग फैन भी चलाया जाए तो कमरे में हवा का मूवमेंट बेहतर हो जाता है। इससे वातावरण ज्यादा ठंडा महसूस होता है और तापमान लगभग 2–3 डिग्री तक कम लगने लगता है। अगर एसी को 24 डिग्री पर सेट करके पंखा चलाया जाए, तो कमरा जल्दी और प्रभावी तरीके से ठंडा किया जा सकता है।
चुनें सही एसी यूनिट
अगर आप एयर कंडीशनर को बदलना है तो हमेशा ऊर्जा खपत या स्टार रेटिंग को अवश्य ध्यान में रखें। अधिक स्टार होने से न केवल बिजली खपत कम होगी, बल्कि यूनिट का आप लंबे समय तक प्रयोग कर पाएंगे।
अपनी जरूरत का रखें ध्यान
आज के समय में कई सारे ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे, जैसे कि मिनी स्प्लिट, विंडो और पोर्टेबेल एसी में से अपनी जरूरत के हिसाब यूनिट चुन सकते हैं। रुम का आकार और जरुरत को ध्यान में रखकर एसी खरीदें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *