सुपौल में 435 करोड़ की 84 योजनाओं की शुरुआत:129 का उद्घाटन: निर्मली रिंग बांध खुला, वीरपुर एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण जारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की “समृद्धि यात्रा” के तहत सुपौल जिले में हुए विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति को लेकर मंगलवार की शाम जिलाधिकारी कार्यालय वेश्म में संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने मुख्यमंत्री की यात्रा, योजनाओं की स्थिति और जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर मीडिया को विस्तृत जानकारी दी। निर्मली रिंग बांध का उद्घाटन और योजनाओं का शिलान्यास
प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि समृद्धि यात्रा के दौरान निर्मली प्रखंड अंतर्गत निर्मली रिंग बांध की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण की घोषणा की गई थी, जो अब पूरी तरह पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना का उद्घाटन करने के साथ-साथ स्थल का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना से कोसी क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से सुरक्षा मिलने में मदद मिलेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सुपौल जिले में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 84 योजनाओं का शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत लगभग 435 करोड़ रुपये है। वहीं 129 योजनाओं का उद्घाटन भी किया गया, जिनकी कुल लागत करीब 135 करोड़ रुपये बताई गई। इन योजनाओं में सड़क, शिक्षा, सिंचाई, बिजली, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। सरकारी योजनाओं के स्टॉल और विकास कार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने निर्मली अनुमंडल कार्यालय के सामने मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और कई लाभुकों को मंच के माध्यम से योजनाओं का लाभ भी दिया गया। प्रशासन के अनुसार इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना था। निर्मली अनुमंडल में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। सड़क, तटबंध, मंदिर और बाजार से जुड़ी परियोजनाएं
जिलाधिकारी ने बताया कि छातापुर और त्रिवेणीगंज प्रखंड में सुरसर नदी के चेनलाइजेशन तथा क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे बाढ़ नियंत्रण और जल प्रबंधन की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। वीरपुर में निबंधन कार्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है और सुपौल स्टेडियम के जीर्णोद्धार तथा सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू हो गया है। इसके अलावा बाबा तिल्हेश्वर नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के साथ मंदिर से सुखपुर बाजार तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। त्रिवेणीगंज बाजार के लिए बाईपास सड़क को राष्ट्रीय उच्च पथ-327ई के परसरमा-अररिया परियोजना में शामिल किया गया है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। पिपरा बाजार में भी इसी परियोजना के तहत बाईपास सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। शिक्षा, बिजली और उद्यमिता से जुड़ी योजनाओं की स्थिति
प्रेस ब्रीफिंग में शिक्षा और सामाजिक योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना के तहत 8,514 के लक्ष्य के विरुद्ध 7,704 बालिकाओं को 19.26 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के तहत 18,374 के लक्ष्य के मुकाबले 16,071 छात्राओं को करीब 80.35 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। इसके अलावा प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की दिशा में पहल की जा रही है और फिलहाल छह प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने के लिए भवन और भूमि का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के तहत 11,471 किसानों को बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य है, जिनमें से 10,217 किसानों को कनेक्शन दिया जा चुका है। वहीं ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत 2,228 वार्डों में 24,020 सोलर लाइट लगाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 942 लाभार्थियों का चयन किया गया है और अब तक कुल 62.095 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है। बस स्टैंड, एयरपोर्ट परियोजना और कानून-व्यवस्था की स्थिति
जिलाधिकारी ने बताया कि सुपौल में नए बस स्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और जल्द ही इसकी निविदा जारी की जाएगी। वीरपुर अनुमंडल में प्रस्तावित हवाई अड्डा परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जारी है। छोटे विमानों के संचालन के लिए उपलब्ध भूमि पर चारदीवारी का निर्माण पूरा हो चुका है और अब 1,080 मीटर के रनवे को बढ़ाकर 3,040 मीटर करने की योजना है, जिसके लिए 88.83 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की गई है। वहीं जिले में राशन कार्ड से जुड़े 20,64,851 लोगों को खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है और नए राशन कार्ड के लिए आए 2,00,811 आवेदनों में से 1,59,134 कार्ड जारी किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने बताया कि वर्ष 2024 की तुलना में हत्या, डकैती, लूट, चोरी, दंगा, बलात्कार और दहेज मृत्यु जैसे प्रमुख अपराधों में कमी आई है और सभी थानों को अपराध नियंत्रण के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की “समृद्धि यात्रा” के तहत सुपौल जिले में हुए विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति को लेकर मंगलवार की शाम जिलाधिकारी कार्यालय वेश्म में संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने मुख्यमंत्री की यात्रा, योजनाओं की स्थिति और जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर मीडिया को विस्तृत जानकारी दी। निर्मली रिंग बांध का उद्घाटन और योजनाओं का शिलान्यास
प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि समृद्धि यात्रा के दौरान निर्मली प्रखंड अंतर्गत निर्मली रिंग बांध की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण की घोषणा की गई थी, जो अब पूरी तरह पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना का उद्घाटन करने के साथ-साथ स्थल का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना से कोसी क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से सुरक्षा मिलने में मदद मिलेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सुपौल जिले में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 84 योजनाओं का शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत लगभग 435 करोड़ रुपये है। वहीं 129 योजनाओं का उद्घाटन भी किया गया, जिनकी कुल लागत करीब 135 करोड़ रुपये बताई गई। इन योजनाओं में सड़क, शिक्षा, सिंचाई, बिजली, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। सरकारी योजनाओं के स्टॉल और विकास कार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने निर्मली अनुमंडल कार्यालय के सामने मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और कई लाभुकों को मंच के माध्यम से योजनाओं का लाभ भी दिया गया। प्रशासन के अनुसार इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना था। निर्मली अनुमंडल में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। सड़क, तटबंध, मंदिर और बाजार से जुड़ी परियोजनाएं
जिलाधिकारी ने बताया कि छातापुर और त्रिवेणीगंज प्रखंड में सुरसर नदी के चेनलाइजेशन तथा क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे बाढ़ नियंत्रण और जल प्रबंधन की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। वीरपुर में निबंधन कार्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है और सुपौल स्टेडियम के जीर्णोद्धार तथा सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू हो गया है। इसके अलावा बाबा तिल्हेश्वर नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के साथ मंदिर से सुखपुर बाजार तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। त्रिवेणीगंज बाजार के लिए बाईपास सड़क को राष्ट्रीय उच्च पथ-327ई के परसरमा-अररिया परियोजना में शामिल किया गया है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। पिपरा बाजार में भी इसी परियोजना के तहत बाईपास सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। शिक्षा, बिजली और उद्यमिता से जुड़ी योजनाओं की स्थिति
प्रेस ब्रीफिंग में शिक्षा और सामाजिक योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना के तहत 8,514 के लक्ष्य के विरुद्ध 7,704 बालिकाओं को 19.26 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के तहत 18,374 के लक्ष्य के मुकाबले 16,071 छात्राओं को करीब 80.35 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। इसके अलावा प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की दिशा में पहल की जा रही है और फिलहाल छह प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने के लिए भवन और भूमि का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के तहत 11,471 किसानों को बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य है, जिनमें से 10,217 किसानों को कनेक्शन दिया जा चुका है। वहीं ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत 2,228 वार्डों में 24,020 सोलर लाइट लगाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 942 लाभार्थियों का चयन किया गया है और अब तक कुल 62.095 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है। बस स्टैंड, एयरपोर्ट परियोजना और कानून-व्यवस्था की स्थिति
जिलाधिकारी ने बताया कि सुपौल में नए बस स्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और जल्द ही इसकी निविदा जारी की जाएगी। वीरपुर अनुमंडल में प्रस्तावित हवाई अड्डा परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जारी है। छोटे विमानों के संचालन के लिए उपलब्ध भूमि पर चारदीवारी का निर्माण पूरा हो चुका है और अब 1,080 मीटर के रनवे को बढ़ाकर 3,040 मीटर करने की योजना है, जिसके लिए 88.83 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की गई है। वहीं जिले में राशन कार्ड से जुड़े 20,64,851 लोगों को खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है और नए राशन कार्ड के लिए आए 2,00,811 आवेदनों में से 1,59,134 कार्ड जारी किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने बताया कि वर्ष 2024 की तुलना में हत्या, डकैती, लूट, चोरी, दंगा, बलात्कार और दहेज मृत्यु जैसे प्रमुख अपराधों में कमी आई है और सभी थानों को अपराध नियंत्रण के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *