LPG Gas Cylinders: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच देश में LPG गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि घरेलू गैस की सप्लाई प्रभावित नहीं होगी और आम लोगों की रसोई गैस को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।
दरअसल, ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़े तनाव के कारण होर्मुज स्ट्रेट से कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने लगी है। इसी स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने पहले ही गैस वितरण को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत घरेलू उपयोग, CNG और PNG जैसे सेक्टर को 100% गैस सप्लाई देने का फैसला किया गया है।
फिलहाल देश में करीब 40 दिन का LPG स्टॉक मौजूद है, लेकिन संभावित सप्लाई संकट को देखते हुए सरकार ने रिफाइनरियों को घरेलू उत्पादन बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग के बीच अंतराल को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, ताकि स्टॉक लंबे समय तक चल सके।
हालांकि ऐसी परिस्थितियों में कई बार गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या कृत्रिम कमी की शिकायतें भी सामने आती हैं। अगर आपका गैस डीलर बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं दे रहा है या ज्यादा पैसे मांग रहा है, तो आप सीधे संबंधित कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।
Indane Gas Helpline Number | इंडेन गैस हेल्पलाइन नंबर
अगर आप इंडेन गैस (Indane LPG) के उपभोक्ता हैं और डीलर सिलेंडर देने में देरी कर रहा है या मना कर रहा है, तो आप इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर
- 1800-2333-555 (टोल फ्री)
- 7718955555 (LPG बुकिंग और शिकायत)
इन नंबरों पर कॉल कर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंपनी की ओर से जांच के बाद डीलर पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
Bharat Gas Helpline Number | भारत गैस हेल्पलाइन नंबर
भारत गैस (Bharat Gas) के ग्राहकों को अगर गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा है या डीलर अतिरिक्त पैसे मांग रहा है, तो वे तुरंत शिकायत कर सकते हैं।
भारत गैस हेल्पलाइन नंबर
- 1800-22-4344 (टोल फ्री)
- 7715012345 (LPG बुकिंग)
इसके अलावा उपभोक्ता भारत गैस की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
HP Gas Helpline Number | एचपी गैस हेल्पलाइन नंबर
अगर आप एचपी गैस (HP Gas) के ग्राहक हैं और आपको सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल रही है या एजेंसी अधिक कीमत वसूल रही है, तो आप कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर
- 1800-2333-555 (टोल फ्री)
- 9493602222 (HP Anytime LPG)
इन नंबरों पर कॉल कर उपभोक्ता अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह
- हमेशा अधिकृत डीलर से ही गैस सिलेंडर लें।
- डिलीवरी के समय रसीद जरूर लें।
- एमआरपी से ज्यादा पैसे न दें।
- गैस एजेंसी सिलेंडर देने से मना करे तो तुरंत शिकायत करें।
सरकार का कहना है कि फिलहाल घरेलू LPG की सप्लाई सामान्य है, इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। अगर कहीं भी अनियमितता या ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत मिलती है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।


