जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके में बुधवार को एक कुएं में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस टीम की मदद से कुएं से शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, ताकि पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा सके।
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक कुएं में कैसे पहुंचा। मामला हादसा है या इसके पीछे कोई साज़िश है, इसे लेकर पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।


