पुलिस की कस्टडी से 2 आरोपी फरार, दिवार फांदकर भागे:चोरी और शराब मामले में पकड़े गए थे दोनों, पुलिस ने छापेमारी के बाद दोबारा पकड़ा

पुलिस की कस्टडी से 2 आरोपी फरार, दिवार फांदकर भागे:चोरी और शराब मामले में पकड़े गए थे दोनों, पुलिस ने छापेमारी के बाद दोबारा पकड़ा

पूर्णिया में पुलिस कस्टडी से 2 आरोपी फरार हो गए। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने दोनों को दोबारा पकड़ लिया है। घटना शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र से जुड़ी है। पुलिस कस्टडी से भागने वालों में मधुबनी थाना क्षेत्र के तारा नगर तरबन्ना निवासी प्रह्लाद कुमार और सहायक खजांची थाना क्षेत्र के लूट मोहल्ला माधोपाड़ा निवासी मो. रशीद शामिल हैं। प्रह्लाद कुमार को शॉपिंग मॉल में चोरी के आरोप में पकड़ा गया था, जबकि मो. रशीद को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि दोनों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए थाना लाकर पुलिस कस्टडी में रखा गया था। इसी दौरान रात में ड्यूटी पर तैनात संतरी सो गए। ओडी पदाधिकारी की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर दोनों किसी तरह कस्टडी का ताला खोलकर बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि उस समय पुलिस कस्टडी में पांच आरोपी रखे गए थे। दोनों आरोपी कस्टडी से निकलने के बाद थाने के पिछले हिस्से की दीवार फांदकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब पुलिसकर्मियों की नजर कस्टडी पर पड़ी तो दोनों के गायब होने की जानकारी मिली।
लापरवाही सामने आने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की और वरीय अधिकारियों को जानकारी दी। सदर डीएसपी ज्योति शंकर के निर्देश पर विशेष टीम बनाकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दोनो आरोपी को दोबारा पकड़ लिया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 262 और 263 के तहत मामला दर्ज किया है। सदर डीएसपी ज्योति शंकर ने कहा कि पुलिस कस्टडी से आरोपियों का फरार होना गंभीर मामला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटना के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी समीक्षा की जाएगी। जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्णिया में पुलिस कस्टडी से 2 आरोपी फरार हो गए। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने दोनों को दोबारा पकड़ लिया है। घटना शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र से जुड़ी है। पुलिस कस्टडी से भागने वालों में मधुबनी थाना क्षेत्र के तारा नगर तरबन्ना निवासी प्रह्लाद कुमार और सहायक खजांची थाना क्षेत्र के लूट मोहल्ला माधोपाड़ा निवासी मो. रशीद शामिल हैं। प्रह्लाद कुमार को शॉपिंग मॉल में चोरी के आरोप में पकड़ा गया था, जबकि मो. रशीद को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि दोनों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए थाना लाकर पुलिस कस्टडी में रखा गया था। इसी दौरान रात में ड्यूटी पर तैनात संतरी सो गए। ओडी पदाधिकारी की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर दोनों किसी तरह कस्टडी का ताला खोलकर बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि उस समय पुलिस कस्टडी में पांच आरोपी रखे गए थे। दोनों आरोपी कस्टडी से निकलने के बाद थाने के पिछले हिस्से की दीवार फांदकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब पुलिसकर्मियों की नजर कस्टडी पर पड़ी तो दोनों के गायब होने की जानकारी मिली।
लापरवाही सामने आने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की और वरीय अधिकारियों को जानकारी दी। सदर डीएसपी ज्योति शंकर के निर्देश पर विशेष टीम बनाकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दोनो आरोपी को दोबारा पकड़ लिया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 262 और 263 के तहत मामला दर्ज किया है। सदर डीएसपी ज्योति शंकर ने कहा कि पुलिस कस्टडी से आरोपियों का फरार होना गंभीर मामला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटना के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी समीक्षा की जाएगी। जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *