Justice Swaran Kanta Sharma : दिल्ली शराब घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी के नेताओं को पहले निचली अदालत से बरी किया गया, जिसके बाद सीबीआई इस मामले को लेकर हाईकोर्ट पहुंच गई। अब खबर आ रही है कि इस केस की सुनवाई कर रहीं जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा पर आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, AAP ने सवाल किया है कि अब जज साहिबा का भाजपा से क्या रिश्ता है?
HT के रिपोर्ट के अनुसार, सौरभ भारद्वाज ने भाजपा नेताओं की हालिया टिप्पणियों को आधार बनाते हुए इस मामले में सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब कथित शराब घोटाले के मामले में ट्रायल कोर्ट ने 27 फरवरी को Arvind Kejriwal समेत सभी 23 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया था, तो इसके बाद सीबीआई ने इस फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी। फिलहाल इस याचिका पर सुनवाई Swarn Kanta Sharma की बेंच कर रही है। सोमवार को अदालत द्वारा सीबीआई को शुरुआती राहत मिलने के बाद भाजपा नेताओं ने बयान दिया कि ‘पिक्चर अभी बाकी है।’ इसी बयान को लेकर आम आदमी पार्टी ने न्यायिक प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं।


