ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत:आरा-सासाराम रेलखंड पर हादसा, गुजरात जाने के लिए घर से निकले थे

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत:आरा-सासाराम रेलखंड पर हादसा, गुजरात जाने के लिए घर से निकले थे

आरा-सासाराम रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। गुजरात जाने के लिए घर से निकला था। मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी मुलुकनाथ महतो के पुत्र बलिराम महतो(45) के तौर पर हुई है। मृतक के बेटे अंकित कुमार ने बताया कि पिताजी गुजरात में रहते थे। वहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। आशंका है कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ है। हालांकि जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। घटना नवादा थाना क्षेत्र के लहठान भवन के पास की है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। मामले की छानबीन की जी रही है। परिवार में पत्नी चंद्रावती देवी, दो पुत्री सुषमा, अंशु और एक पुत्र अंकित कुमार है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा-सासाराम रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। गुजरात जाने के लिए घर से निकला था। मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी मुलुकनाथ महतो के पुत्र बलिराम महतो(45) के तौर पर हुई है। मृतक के बेटे अंकित कुमार ने बताया कि पिताजी गुजरात में रहते थे। वहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। आशंका है कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ है। हालांकि जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। घटना नवादा थाना क्षेत्र के लहठान भवन के पास की है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। मामले की छानबीन की जी रही है। परिवार में पत्नी चंद्रावती देवी, दो पुत्री सुषमा, अंशु और एक पुत्र अंकित कुमार है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *