विश्व महिला दिवस पर महिलाओं ने भरी हुंकार

विश्व महिला दिवस पर महिलाओं ने भरी हुंकार

भास्कर न्यूज| सीतामढ़ी घरेलू हिंसा व डायन हिंसा के खिलाफ महिला दिवस पर महिलाओं ने हुंकार भरी। विश्व महिला दिवस पर प्रगति एक प्रयास के तत्वावधान में जिले की रीगा, परसौनी, सोनबरसा एवं बथनाहा प्रखंड में घरेलू व डायन हिंसा पर रोक के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। गांव-गांव तक रैली के माध्यम से महिलाओं को जागरुक किया गया। जिसमें सभी महिला व किशोरियों ने भाग लिया। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकार के लिए जागरूक होने की अपील की गई। साथ ही डायन व घरेलू हिंसा के मामलों का प्रतिकार करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नीलू श्रीवास्तव, सुनीता कुमारी, शिवकली देवी, अमिता देवी, किरण देवी, सविंदर कुमारी, नीतू कुमारी, इंदू देवी, अभिलाषा कुमारी व विभा वर्मा सहित सैकड़ों महिला व किशोरियों ने भाग लिया। भास्कर न्यूज| सीतामढ़ी घरेलू हिंसा व डायन हिंसा के खिलाफ महिला दिवस पर महिलाओं ने हुंकार भरी। विश्व महिला दिवस पर प्रगति एक प्रयास के तत्वावधान में जिले की रीगा, परसौनी, सोनबरसा एवं बथनाहा प्रखंड में घरेलू व डायन हिंसा पर रोक के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। गांव-गांव तक रैली के माध्यम से महिलाओं को जागरुक किया गया। जिसमें सभी महिला व किशोरियों ने भाग लिया। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकार के लिए जागरूक होने की अपील की गई। साथ ही डायन व घरेलू हिंसा के मामलों का प्रतिकार करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नीलू श्रीवास्तव, सुनीता कुमारी, शिवकली देवी, अमिता देवी, किरण देवी, सविंदर कुमारी, नीतू कुमारी, इंदू देवी, अभिलाषा कुमारी व विभा वर्मा सहित सैकड़ों महिला व किशोरियों ने भाग लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *