लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वीरांगना लक्ष्मीबाई सम्मान समारोह का आयोजन। आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने 251 महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ. प्रीति शर्मा, डा सुमेधा गुप्ता और अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डा गीता सिंह शामिल हुए। आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की इंदिरा नगर महिला अध्यक्ष अल्पना गुप्ता मेहरोत्रा , सचिव शशि गिरि मुख्य रूप से मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि आज महिलाएं ट्रेन से लेकर हवाईजहाज तक चला रही है। देश की सुरक्षा में सरहद पर सबसे आगे नजर आती हैं। खेल का मैदान हो या युद्ध का हर जगह देश का परचम लहरा रही। हमें भारत की प्रत्येक बेटी पर गर्व है। आदर्श व्यापारी एसोसिएशन हमेशा से ही महिला सम्मान के प्रति तत्पर है। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा समय समय पर महिला सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बताया कि महिला दिवस पर महिलाओं के स्वास्थ्य का निशुल्क जांच करवाया । उन्होंने कहा माताओं-बहनों को सम्मानित कर हम लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे है। ये सभी महिलाएं हमारी देवियों का रूप है। महिला उत्पीड़न को रोकना है तो इसकी शुरुआत हमें अपने घर से करनी होगी । प्रत्येक घर में एक बेटी होना अनिवार्य है जिससे पुरुष महिलाओं के मान सम्मान को समझ सकें। सड़क हो या सोशल मीडिया हर जगह महिलाओं को पूरा सम्मान देना पुरुष का कर्तव्य है। इस अवसर पर एडवोकेट सुनिधि चौधरी प्रदेश विदिशा सलाहकार,समाजसेवी डॉक्टर रुबी राज सिन्हा, एडवोकेट मारिया, एडवोकेट पूजा मिश्रा, एडवोकेट कुमकुम,प्रीति राय,निशि अग्रवाल,कंचन गुप्ता, उर्मिला सिंह, नीति जायसवाल , अंजना श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, पल्लवी सिंह रीना यादव, अंशु त्रिपाठी समेत 251 महिलाओं सम्मानित किया गया।


