भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल : मैच से ठीक पहले फलोदी सट्टा बाजार ने बदल दिए भाव, बता दिया कौन करेगा ट्रॉफी पर कब्जा!

भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल : मैच से ठीक पहले फलोदी सट्टा बाजार ने बदल दिए भाव, बता दिया कौन करेगा ट्रॉफी पर कब्जा!

जोधपुर। आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला होने जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह है, वहीं राजस्थान का मशहूर फलोदी सट्टा बाजार भी इस मुकाबले को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बाजार के ताजा भावों के अनुसार टीम इंडिया को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

टीम इंडिया का पलड़ा भारी

जानकारों के अनुसार फलोदी सट्टा बाजार में भारत का भाव न्यूजीलैंड की तुलना में काफी कम चल रहा है, जो इस बात का संकेत माना जाता है कि बाजार में भारत की जीत की संभावना ज्यादा आंकी जा रही है। पहले टीम इंडिया का भाव करीब 43-44 पैसे चल रहा था, लेकिन मैच शुरू होने से ठीक पहले इसमें बदलाव देखने को मिला है। अब यह भाव घटकर लगभग 41-42 पैसे तक पहुंच गया है।

सट्टा बाजार की भाषा में जिस टीम का भाव कम होता है, उसे जीत का सबसे मजबूत दावेदार माना जाता है। इसी वजह से मौजूदा हालात में भारत को न्यूजीलैंड पर बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। बाजार के जानकारों का कहना है कि भारत की जीत पर भुगतान अपेक्षाकृत कम मिलेगा, जबकि न्यूजीलैंड के जीतने की स्थिति में भुगतान अधिक होने की संभावना है।

सबकी नजर हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी

गौरतलब है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची हैं। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ सट्टा बाजार की नजर भी इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हुई है।

फलोदी सट्टा बाजार लंबे समय से क्रिकेट मैचों के अनुमान और भावों को लेकर चर्चा में रहता है। बड़े मुकाबलों के दौरान यहां के भाव अक्सर देशभर में चर्चा का विषय बन जाते हैं। टी-20 विश्वकप के इस फाइनल मुकाबले को लेकर भी बाजार में जबरदस्त हलचल देखी जा रही है और मैच के परिणाम को लेकर लगातार भाव बदल रहे हैं।

नोट : यहां पर दी गई जानकारी फलोदी में सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *