चैती छठ 2026,पांच करोड़ में तैयार होंगे पटना के घाट:पाटलिपुत्र अंचल में 1.72 करोड़ का बजट तय, 20 मार्च तक काम पूरा करने का डेडलाइन

चैती छठ 2026,पांच करोड़ में तैयार होंगे पटना के घाट:पाटलिपुत्र अंचल में 1.72 करोड़ का बजट तय, 20 मार्च तक काम पूरा करने का डेडलाइन

चैती छठ 2026 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। इसे लेकर पटना नगर निगम ने भी अपनी कमर कस ली है। 20 मार्च तक घाटों को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर के विभिन्न अंचलों में घाटों की सफाई, सुरक्षा और सुंदरीकरण होगा। तैयारियों के तहत घाटों पर अस्थायी बैरिकेडिंग, दलदली क्षेत्रों में बालू भराई, बांस की चाली बिछाने, लाइटिंग आदि की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया चल रही है। घाट निर्माण के साथ साज-सज्जा, अतिरिक्त लाइटिंग और पार्किंग जैसे कामों को 22 मार्च तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। पाटलिपुत्र अंचल में बड़े पैमाने पर की जा रही तैयारी पाटलिपुत्र अंचल में चैती छठ की तैयारियां सबसे बड़े पैमाने पर की जा रही हैं। इस अंचल के प्रमुख घाटों के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसके तहत पाटीपुल पूर्वी व पश्चिमी घाट, कलेक्ट्रेट घाट, बांसघाट, एलसीटी घाट और घाट संख्या 93, 88 और 83 पर विशेष सुधार कार्य कराए जाएंगे। अजीमाबाद अंचल से लेकर पटना सिटी के घाटों पर काम जारी अजीमाबाद अंचल के गाय घाट, सीढ़ी घाट और महाराज घाट से लेकर पटना सिटी के कंगन घाट व अन्य को तैयार किया जाएगा। कंकड़बाग अंचल में पार्कों के भीतर बने तालाबों को व्रतियों के लिए तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही नूतन राजधानी अंचल के महुआबाग, बीएमपी-5, पटना जू, मानिकचंद तालाब, पंच मंदिर, बेउर और अदालतगंज तालाब जैसे प्रमुख के लिए करीब 72 लाख रुपये रुपये खर्च किए जाएंगे। काली घाट से पथरी घाट तक 97.79 लाख से संवरेंगे घाट बांकीपुर अंचल के अंतर्गत आने वाले गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 97 लाख 79 हजार रुपए की योजना बनाई गई है। इसमें काली घाट, कदम घाट, पटना कॉलेज घाट, गांधी घाट और लॉ कॉलेज घाट जैसे महत्वपूर्ण स्थल शामिल हैं। काली घाट से लेकर पथरी घाट तक के पूरे स्ट्रेच को एलइडी लाइट्स से रोशन किया जाएगा। इसके साथ ही कदम घाट से चौधरी टोला घाट के बीच स्थित सभी सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत और सफाई का जिम्मा भी लिया गया है। चैती छठ 2026 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। इसे लेकर पटना नगर निगम ने भी अपनी कमर कस ली है। 20 मार्च तक घाटों को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर के विभिन्न अंचलों में घाटों की सफाई, सुरक्षा और सुंदरीकरण होगा। तैयारियों के तहत घाटों पर अस्थायी बैरिकेडिंग, दलदली क्षेत्रों में बालू भराई, बांस की चाली बिछाने, लाइटिंग आदि की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया चल रही है। घाट निर्माण के साथ साज-सज्जा, अतिरिक्त लाइटिंग और पार्किंग जैसे कामों को 22 मार्च तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। पाटलिपुत्र अंचल में बड़े पैमाने पर की जा रही तैयारी पाटलिपुत्र अंचल में चैती छठ की तैयारियां सबसे बड़े पैमाने पर की जा रही हैं। इस अंचल के प्रमुख घाटों के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसके तहत पाटीपुल पूर्वी व पश्चिमी घाट, कलेक्ट्रेट घाट, बांसघाट, एलसीटी घाट और घाट संख्या 93, 88 और 83 पर विशेष सुधार कार्य कराए जाएंगे। अजीमाबाद अंचल से लेकर पटना सिटी के घाटों पर काम जारी अजीमाबाद अंचल के गाय घाट, सीढ़ी घाट और महाराज घाट से लेकर पटना सिटी के कंगन घाट व अन्य को तैयार किया जाएगा। कंकड़बाग अंचल में पार्कों के भीतर बने तालाबों को व्रतियों के लिए तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही नूतन राजधानी अंचल के महुआबाग, बीएमपी-5, पटना जू, मानिकचंद तालाब, पंच मंदिर, बेउर और अदालतगंज तालाब जैसे प्रमुख के लिए करीब 72 लाख रुपये रुपये खर्च किए जाएंगे। काली घाट से पथरी घाट तक 97.79 लाख से संवरेंगे घाट बांकीपुर अंचल के अंतर्गत आने वाले गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 97 लाख 79 हजार रुपए की योजना बनाई गई है। इसमें काली घाट, कदम घाट, पटना कॉलेज घाट, गांधी घाट और लॉ कॉलेज घाट जैसे महत्वपूर्ण स्थल शामिल हैं। काली घाट से लेकर पथरी घाट तक के पूरे स्ट्रेच को एलइडी लाइट्स से रोशन किया जाएगा। इसके साथ ही कदम घाट से चौधरी टोला घाट के बीच स्थित सभी सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत और सफाई का जिम्मा भी लिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *