हवेली खड़गपुर में सड़क हादसा, चार पुलिसकर्मी घायल:चालक को झपकी आने से पेड़ से टकराई गाड़ी, दो मुंगेर रेफर

हवेली खड़गपुर में सड़क हादसा, चार पुलिसकर्मी घायल:चालक को झपकी आने से पेड़ से टकराई गाड़ी, दो मुंगेर रेफर

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग (NH-333) पर रविवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना शामपुर थाना क्षेत्र के धपरी के पास सुबह करीब चार बजे हुई। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांस थाना की एक पुलिस टीम सड़क मार्ग से मुंगेर से जमुई की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक को झपकी आने के कारण उनका चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। डायल 112 की टीम घायलों को ले गई अस्पताल इस हादसे में पुलिस पदाधिकारी नीरज राय, अभिजीत उपाध्याय, संजीत सिंह और जयप्रकाश यादव घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शामपुर 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर शामपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि घायल नीरज राय और जयप्रकाश यादव की स्थिति गंभीर है, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर किया गया है। अन्य दो पुलिसकर्मियों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में जारी है। मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग (NH-333) पर रविवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना शामपुर थाना क्षेत्र के धपरी के पास सुबह करीब चार बजे हुई। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांस थाना की एक पुलिस टीम सड़क मार्ग से मुंगेर से जमुई की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक को झपकी आने के कारण उनका चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। डायल 112 की टीम घायलों को ले गई अस्पताल इस हादसे में पुलिस पदाधिकारी नीरज राय, अभिजीत उपाध्याय, संजीत सिंह और जयप्रकाश यादव घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शामपुर 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर शामपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि घायल नीरज राय और जयप्रकाश यादव की स्थिति गंभीर है, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर किया गया है। अन्य दो पुलिसकर्मियों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *