बुलंदशहर में अचानक घना कोहरा छाया:गर्मी के बीच रविवार सुबह, वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी

बुलंदशहर के पहासू इलाके में रविवार सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। तेज गर्मी के बीच हुए इस मौसम परिवर्तन से लोग और मौसम वैज्ञानिक भी हैरान रह गए। घने कोहरे के कारण सुबह वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की लाइट जलानी पड़ी और रफ्तार धीमी करनी पड़ी। यह कोहरा सुबह करीब 4 बजे से छाना शुरू हुआ और देखते ही देखते घना हो गया। आमतौर पर इतनी गर्मी के मौसम में कोहरे का दिखना असामान्य माना जाता है।
वर्तमान में बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी पड़ रही है, जिससे मार्च महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी का अनुभव हो रहा है। खास बात यह रही कि पूरे जनपद में केवल पहासू कस्बे और उसके लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में ही घना कोहरा देखा गया। जनपद के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य बना रहा। पहासू निवासी पुनीत शर्मा ने बताया कि सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाते समय अचानक घना कोहरा देखकर वे हैरान रह गए। उन्होंने मौसम में ठंडक भी महसूस की, जबकि एक दिन पहले गर्मी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *