बांसवाड़ा में दिनदहाड़े महिला से चेन लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार:दो दिन की पीसी रिमांड, पहले से 7 मुकदमे, फरार साथी पर 19 मुकदमे

बांसवाड़ा में दिनदहाड़े महिला से चेन लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार:दो दिन की पीसी रिमांड, पहले से 7 मुकदमे, फरार साथी पर 19 मुकदमे

​शहर के जैन मंदिर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कूटी सवार महिला के गले से सोने की चेन लूटने वाली गैंग का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी फिलहाल फरार है। 18 फरवरी को ​माहि सरोवर नगर निवासी देवबाला अपनी बहू आरती के साथ स्कूटी से घर जा रही थीं। इसी दौरान जैन मंदिर के सामने पीछे से पावर बाइक पर आए दो बदमाशों ने महिला के गले से करीब 2.5 से 3 तोला वजनी सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गए। ​चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट का किया इस्तेमाल ​जांच में सामने आया कि आरोपी संजय और उसके साथी पप्पू उर्फ भूपेंद्र ने वारदात के लिए उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र से चोरी की गई पल्सर बाइक का उपयोग किया था। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई और हेलमेट व कपड़े से चेहरा ढंक रखा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर संजय पिता जीवा बुझ निवासी बिछीवाड़ा (डूंगरपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। 24 फरवरी को बिछीवाड़ा पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पकड़ा था डीएसटी व बिछीवाड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 24 फरवरी को डकैती की योजना बनाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने डूंगरपुर जेल से आरोपी संजय को प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस अब दो दिन की पीसी रिमांड लेकर अन्य वारदातों के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही हैं। ​आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड ​पकड़ा गया आरोपी संजय आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ डकैती, मारपीट और शराब तस्करी के 7 मामले दर्ज हैं। वहीं फरार आरोपी पप्पू उर्फ भूपेंद्र के खिलाफ लूट और चोरी के करीब 19 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। ​कार्रवाई में शामिल टीम: कोतवाली थानाधिकारी बुधाराम बिशनोई के नेतृत्व में गठित टीम में विशालसिंह, प्रकाश, मुकेश, भवानीसिंह, योगेन्द्रसिंह और प्रफुल्लसिंह की भूमिका रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *