भागलपुर में एक युवक का देसी कट्टा से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव का है। वायरल वीडियो में एक युवक को बगीचे के बीच स्थित सुनसान ग्रामीण सड़क पर देसी कट्टा लहराते हुए देखा जा सकता है। युवक बेखौफ होकर हवा में एक राउंड फायरिंग करता है। फायरिंग के बाद वह वहां से चला जाता है। इस दौरान उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बनाता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि खुलेआम हथियार लहराकर फायरिंग करना कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष बोले- दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान करने में जुटी है। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि युवक की पहचान होते ही उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार कहां से आया और क्या इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। भागलपुर में एक युवक का देसी कट्टा से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव का है। वायरल वीडियो में एक युवक को बगीचे के बीच स्थित सुनसान ग्रामीण सड़क पर देसी कट्टा लहराते हुए देखा जा सकता है। युवक बेखौफ होकर हवा में एक राउंड फायरिंग करता है। फायरिंग के बाद वह वहां से चला जाता है। इस दौरान उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बनाता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि खुलेआम हथियार लहराकर फायरिंग करना कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष बोले- दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान करने में जुटी है। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि युवक की पहचान होते ही उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार कहां से आया और क्या इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।


