मधुबनी में 21 हैंडपंप रिपेयरिंग टीम रवाना:गर्मी में पीने के पानी की समस्या रोकने को DM ने दिखाई हरी झंडी

मधुबनी में 21 हैंडपंप रिपेयरिंग टीम रवाना:गर्मी में पीने के पानी की समस्या रोकने को DM ने दिखाई हरी झंडी

गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही मधुबनी में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर जिले के सभी 21 प्रखंडों के लिए 21 चापाकल मरम्मति दल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसका उद्देश्य गर्मी में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। ये मरम्मति दल लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, मधुबनी और झंझारपुर के अंतर्गत आने वाले कुल 21 प्रखंडों में काम करेंगे। प्रत्येक दल में चापाकल मिस्त्री और खलासी, आवश्यक मरम्मति सामग्री के साथ मौजूद हैं। 5,690 चापाकलों की मरम्मत का लक्ष्य निर्धारित किया गया दोनों प्रमंडलों (मधुबनी और झंझारपुर) में कुल 46,239 चापाकल हैं। अब तक के सर्वेक्षण के अनुसार, इनमें से 5,690 चापाकलों की मरम्मत का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रत्येक प्रखंड में दो-दो मरम्मति दल लगातार काम करेंगे, ताकि गर्मी के दौरान कहीं भी पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो। चापाकल मरम्मति कार्य से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए संबंधित प्रमंडल के कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, मधुबनी के कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 06276-296190 है, जबकि लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, झंझारपुर के कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 06273-222280 है। सहायक अभियंताओं के संपर्क नंबर भी जारी किए गए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, झंझारपुर के अंतर्गत आने वाले प्रखंडों के लिए सहायक अभियंताओं के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। झंझारपुर, लखनौर और मधेपुर प्रखंडों के लिए सहायक अभियंता राम बालक राम से 6201157602 पर, फुलपरास और घोघरडीहा के लिए सहायक अभियंता मानसी झा से 9661167979 पर, बाबूबरही, अंधराठाढ़ी और लदनियां के लिए सहायक अभियंता नेहा नूपुर से 9560107525 पर, तथा लौकही और खुटौना के लिए सहायक अभियंता विकास कुमार से 8093465653 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, मधुबनी के अंतर्गत रहिका, राजनगर और पंडौल के लिए सहायक अभियंता मो. बदिउज्जमां से 8287689317 पर, बेनीपट्टी, मधवापुर और बिस्फी के लिए सहायक अभियंता छोटे कुमार से 8340471193 पर, तथा जयनगर, खजौली, कलुआही, बासोपट्टी और हरलाखी के लिए सहायक अभियंता से 7739397676 पर संपर्क किया जा सकता है। गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही मधुबनी में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर जिले के सभी 21 प्रखंडों के लिए 21 चापाकल मरम्मति दल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसका उद्देश्य गर्मी में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। ये मरम्मति दल लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, मधुबनी और झंझारपुर के अंतर्गत आने वाले कुल 21 प्रखंडों में काम करेंगे। प्रत्येक दल में चापाकल मिस्त्री और खलासी, आवश्यक मरम्मति सामग्री के साथ मौजूद हैं। 5,690 चापाकलों की मरम्मत का लक्ष्य निर्धारित किया गया दोनों प्रमंडलों (मधुबनी और झंझारपुर) में कुल 46,239 चापाकल हैं। अब तक के सर्वेक्षण के अनुसार, इनमें से 5,690 चापाकलों की मरम्मत का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रत्येक प्रखंड में दो-दो मरम्मति दल लगातार काम करेंगे, ताकि गर्मी के दौरान कहीं भी पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो। चापाकल मरम्मति कार्य से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए संबंधित प्रमंडल के कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, मधुबनी के कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 06276-296190 है, जबकि लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, झंझारपुर के कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 06273-222280 है। सहायक अभियंताओं के संपर्क नंबर भी जारी किए गए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, झंझारपुर के अंतर्गत आने वाले प्रखंडों के लिए सहायक अभियंताओं के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। झंझारपुर, लखनौर और मधेपुर प्रखंडों के लिए सहायक अभियंता राम बालक राम से 6201157602 पर, फुलपरास और घोघरडीहा के लिए सहायक अभियंता मानसी झा से 9661167979 पर, बाबूबरही, अंधराठाढ़ी और लदनियां के लिए सहायक अभियंता नेहा नूपुर से 9560107525 पर, तथा लौकही और खुटौना के लिए सहायक अभियंता विकास कुमार से 8093465653 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, मधुबनी के अंतर्गत रहिका, राजनगर और पंडौल के लिए सहायक अभियंता मो. बदिउज्जमां से 8287689317 पर, बेनीपट्टी, मधवापुर और बिस्फी के लिए सहायक अभियंता छोटे कुमार से 8340471193 पर, तथा जयनगर, खजौली, कलुआही, बासोपट्टी और हरलाखी के लिए सहायक अभियंता से 7739397676 पर संपर्क किया जा सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *