जौनपुर में सपा की मासिक बैठक संपन्न:राकेश मौर्य ने कहा- SIR के साथ PDA आंदोलन मजबूत करेंगे

जौनपुर में सपा की मासिक बैठक संपन्न:राकेश मौर्य ने कहा- SIR के साथ PDA आंदोलन मजबूत करेंगे

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सदर चुंगी, अलफस्टीनगंज में संपन्न हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि पार्टी ‘एसआईआर’ (SIR) कार्य के प्रति जागरूकता से जनसहयोग करती रहेगी और ‘पीडीए’ (PDA) आंदोलन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेगी। बैठक में जिला महासचिव आरिफ हबीब ने एजेंडे से सदन को अवगत कराया, जिसके बाद एजेंडे पर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए राकेश मौर्य ने उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से ‘एसआईआर’ कार्य करने और जागरूकता के साथ ‘पीडीए’ समाज के मत की रक्षा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राकेश मौर्य ने आगे कहा कि पार्टी ‘एसआईआर’ कार्य के साथ ‘पीडीए’ आंदोलन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनावों की तैयारी में जुट जाने का आह्वान भी किया।
बैठक के अंत में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और ‘पीडीए’ समाज से जुड़े डॉ. रामजन्म यादव, रमेश यादव, रामधनी यादव, मजहर आसिफ, अवनीश यादव, डॉ. अली हसन, अरुण यादव, लालू यादव और ललई यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मासिक बैठक को मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजनारायण बिंद, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम, आलोक त्रिपाठी लकी, जिला उपाध्यक्षगण महेंद्र प्रताप सिंह, श्यामबहादुर पाल, राजेंद्र यादव टाइगर, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, जयंती यादव, जिला सचिवगण राजदेव पाल, हवलदार चौधरी, कमलेश यादव, दीनानाथ सिंह, सोचनराम विश्वकर्मा, गामा सोनकर, मंजूर हसन, मालती निषाद, शर्मिला रमेश, हरिश्चंद प्रभाकर, रामजतन यादव, वीरेंद्र यादव, नंदलाल यादव, रामू मौर्य, लक्ष्मीशंकर यादव, संजीव साहू और लाल मोहम्मद राईनी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया और महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *