सिरसा में रंजिशन युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया और काफी चोटें मारी। आरोप है कि ये हमला रंजिशन किया गया है और घायल के मकान पर पहले से कब्जा किया हुआ है। प्लाट पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद हुआ है। जब प्लॉट में कोई नहीं था तो अकेला देखकर उस पर हमला कर दिया। इस मामले में ऐलनाबाद पुलिस ने घायल के बयान पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 17 निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह 2 तारीख को सुबह 9 बजे अपने प्लाट में गया था। उसने प्लाट में मिस्त्री लगा रखा था और वह प्लाट में पशुओं को कमरा बना रहा था। उस समय वह प्लाट में अकेला था और मिस्त्री नहीं आया था। जब वह वहां पर काम कर रहा था तो उस समय सतीश कुमार, नरेश कुमार, भाल सिंह, पवन कुमार आए और उनके पास तेजधार हथियार थे। वे उसे काम रोकने के लिए बोलने लगे और काम करने से मना कर दिया। उन चारों ने उस पर हमला कर दिया और लात-घुसों से मारना शुरू कर दिया। सतीश ने उसे लोहे की पाइप सिर पर मारी। पुलिस को देख फरार हुए आरोपी शोर-शराबा सुनकर पड़ोस से काफी लोग वहां पहुंचे और बेटे गणेश ने डायल 112 बुला ली। पुलिस की गाड़ी को देख उनको छोड़ दिया। चारों अपने घर की ओर भागने लगे और धमकी दी। इसके बाद बेटे ने उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। आरोप है कि इन चारों ने उसके उसके घर पर पहले ही कब्जा किया हुआ है और वे भी उसी के परिवार से हैं। इसी रंजिशन में उसे चोटें मारी।


