बरेली में फिर गरजने लगा बुलडोजर:कोहड़ापीर से धर्मकांटे तक 60 दुकानों पर चलेगा निगम का डंडा, विरोध के बीच शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

बरेली में फिर गरजने लगा बुलडोजर:कोहड़ापीर से धर्मकांटे तक 60 दुकानों पर चलेगा निगम का डंडा, विरोध के बीच शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

यूपी के बरेली में होली के बाद एक बार फिर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोहड़ापीर से लेकर धर्मकांटे तक 60 दुकानें चिह्नित की गई हैं, जिन पर ध्वस्तीकरण की गाज गिरनी तय है। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल के साथ भारी लाव-लशकर लेकर मौके पर पहुँची और कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि निगम ने दो महीने पहले ही इन दुकानों पर लाल निशान लगाकर दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए थे। सीएम ग्रिड योजना के तहत चौड़ी होगी सड़क, अंडरग्राउंड होंगे बिजली के तार सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण के तहत धर्मकांटे से कोहड़ापीर तक सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसी प्रोजेक्ट के दायरे में आने वाली 60 दुकानों और कुछ धार्मिक स्थलों को चिह्नित किया गया है। योजना के मुताबिक, न केवल सड़क को काफी चौड़ा बनाया जा रहा है, बल्कि इलाके के सभी बिजली के तारों को भी अंडरग्राउंड किया जा रहा है। इसी विकास कार्य को गति देने के लिए अब बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। व्यापारियों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक, नक्शा होने का दावा बुलडोजर पहुँचते ही मौके पर व्यापारियों और निगम अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। एक महिला व्यापारी ने आरोप लगाया कि उनके पास वैध नक्शा होने के बावजूद दुकानों को तोड़ा जा रहा है। उनका कहना है कि यदि आगे का हिस्सा ढहाया गया, तो पूरी बिल्डिंग गिर सकती है। हालांकि, प्रशासन के कड़े रुख के आगे किसी की एक न चली और कई लोगों ने खुद ही अपनी दुकानों के आगे लगे टीनशेड हटाने शुरू कर दिए। आजादी के पहले की दुकानों पर संकट, रोजी-रोटी को लेकर डरे व्यापारी इस बड़ी कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि इनमें से कई दुकानें आजादी के पहले की हैं। रोड चौड़ीकरण के लिए कुछ दुकानों को 20-20 फीट तक पीछे किया जा रहा है, जिससे कई छोटे प्रतिष्ठानों का वजूद ही खत्म हो जाएगा। व्यापारियों ने चिंता जताई है कि इस कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी पर गहरा संकट खड़ा हो गया है और उनके सामने आजीविका का कोई विकल्प नहीं बचा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *