अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) का ईरान (Iran) के खिलाफ चल रहे युद्ध का आज 8वां दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि यह युद्ध करीब महीनेभर चल सकता है। अमेरिका और इज़रायल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं। ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है और न सिर्फ इज़रायल पर, बल्कि मिडिल ईस्ट में अन्य देशों पर भी मिसाइलें दाग रहा है। अमेरिका और इज़रायल के हमलों के बीच ईरान में फिर भूकंप (Earthquake) आया है।
भूकंप से कांपी धरती
आज, शनिवार, 7 मार्च को ईरान के बंदर अब्बास (Bandar Abbas) शहर से 74 किलोमीटर वेस्ट में भूकंप आया, जिससे धरती कांप उठी। भूकंप आज सुबह 8 बजकर 48 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 रही। भूकंप की गहराई 12 किलोमीटर रही। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने इस भूकंप की पुष्टि की।
चीखते-चिल्लाते घरों से बाहर भागे लोग
ईरान में आज आए इस भूकंप का झटका भूकंप प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के कुछ इलाकों में भी हुआ। ऐसे में कई लोग डरकर अपने घरों से चीखते- चिल्लाते हुए बाहर भागे।
युद्ध का असर?
ईरान में आज आए भूकंप से मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि क्या यह भूकंप युद्ध की वजह से आया है। जब से ईरान पर अमेरिका और इज़रायल ने हमले शुरू किए हैं, तब से अब तक ईरान में भूकंप के चार मामले आ गए हैं। इनमें से तीन भूकंपों की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4 या इससे ज़्यादा रही।


