नालंदा में लापता युवक का शव तालाब किनारे मिला:2 साल से चचेरी बहन से अफेयर चल रहा था, चचेरे भाइयों पर हत्या और घर में घुसकर मारपीट का आरोप

नालंदा में लापता युवक का शव तालाब किनारे मिला:2 साल से चचेरी बहन से अफेयर चल रहा था, चचेरे भाइयों पर हत्या और घर में घुसकर मारपीट का आरोप

नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव तालाब किनारे मिला है। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है। चार मार्च से लापता था। मृतक की पहचान मन्नू कुमार उर्फ मणि कुमार(25) के तौर पर हुई है। घटना पांकी गांव के आहर खंधा की है। 2 साल से चल रहा था अफेयर परिजनों की मानें तो मन्नू का गांव की ही एक युवती (जो रिश्ते में चचेरी बहन लगती थी) के साथ पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था। जिसको लेकर लड़की के परिवार वाले नाराज थे। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका है। भाई सन्नी कुमार ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घर से जबरन मेरे भाई को उठा ले गए सन्नी ने बताया कि चार मार्च की रात करीब 10 बजे उसने अपने भाई और चचेरी बहन को घर की छत पर पकड़ा था। इसके बाद अपने चचेरे भाइयों को इसकी जानकारी दी। बाद में चचेरा भाई धर्मेंद्र राम, राजेश राम, राकेश राम, छोटू और विकास अपने सहयोगियों के साथ मेरे घर पर पहुंचे। घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की। मन्नू को अपने साथ जबरन उठाकर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने मन्नू की हत्या कर शव को छिपाने की नीयत से तालाब में फेंक दिया। उनलोगों को पहले भी अफेयर के बारे में जानकारी दी थी, वो लोग कहते थे कि सबूत दिखाओ। उसके बाद हल्ला करना। तुम अपनी बहन को देखो। अवैध संबंध में वारदात वहीं, मामले की सूचना पर राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। चार मार्च की शाम को भी घरेलू विवाद की सूचना पर पुलिस पांकी गांव गई थी और परिजनों को समझा-बुझाकर लौटी थी। पुलिस के जाने के बाद ही यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव तालाब किनारे मिला है। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है। चार मार्च से लापता था। मृतक की पहचान मन्नू कुमार उर्फ मणि कुमार(25) के तौर पर हुई है। घटना पांकी गांव के आहर खंधा की है। 2 साल से चल रहा था अफेयर परिजनों की मानें तो मन्नू का गांव की ही एक युवती (जो रिश्ते में चचेरी बहन लगती थी) के साथ पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था। जिसको लेकर लड़की के परिवार वाले नाराज थे। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका है। भाई सन्नी कुमार ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घर से जबरन मेरे भाई को उठा ले गए सन्नी ने बताया कि चार मार्च की रात करीब 10 बजे उसने अपने भाई और चचेरी बहन को घर की छत पर पकड़ा था। इसके बाद अपने चचेरे भाइयों को इसकी जानकारी दी। बाद में चचेरा भाई धर्मेंद्र राम, राजेश राम, राकेश राम, छोटू और विकास अपने सहयोगियों के साथ मेरे घर पर पहुंचे। घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की। मन्नू को अपने साथ जबरन उठाकर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने मन्नू की हत्या कर शव को छिपाने की नीयत से तालाब में फेंक दिया। उनलोगों को पहले भी अफेयर के बारे में जानकारी दी थी, वो लोग कहते थे कि सबूत दिखाओ। उसके बाद हल्ला करना। तुम अपनी बहन को देखो। अवैध संबंध में वारदात वहीं, मामले की सूचना पर राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। चार मार्च की शाम को भी घरेलू विवाद की सूचना पर पुलिस पांकी गांव गई थी और परिजनों को समझा-बुझाकर लौटी थी। पुलिस के जाने के बाद ही यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *