पूर्णिया में बेखौफ चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया है। ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे। सोने-चांदी के गहने, कैश और कीमती सामान ले उड़े। करीब 8 लाख की चोरी हुई है। घटना के. नगर थाना क्षेत्र के बाधमारा की है। पीड़ित शंकर ठाकुर जियो कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि होली में परिवार के साथ पैतृक गांव गए हुए थे। शुक्रवार देर शाम वापस लौटा तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर देखा कि कमरे का ताला भी टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया।
सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध करीब एक लाख रुपए कैश , तीन भर सोना और 70 भर चांदी के जेवरात को मिलकर 8 लाख की चोरी हुई है। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बाइक सवार व्यक्ति आता हुआ दिख रहा है। करीब आधे घंटे बाद वह वापस जाता दिखा। इसके बाद एक व्यक्ति पैदल बैग में सामान लेकर जाता नजर आ रहा है। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई मामले की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। के. नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि अभी तक इस मामले में आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूर्णिया में बेखौफ चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया है। ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे। सोने-चांदी के गहने, कैश और कीमती सामान ले उड़े। करीब 8 लाख की चोरी हुई है। घटना के. नगर थाना क्षेत्र के बाधमारा की है। पीड़ित शंकर ठाकुर जियो कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि होली में परिवार के साथ पैतृक गांव गए हुए थे। शुक्रवार देर शाम वापस लौटा तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर देखा कि कमरे का ताला भी टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया।
सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध करीब एक लाख रुपए कैश , तीन भर सोना और 70 भर चांदी के जेवरात को मिलकर 8 लाख की चोरी हुई है। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बाइक सवार व्यक्ति आता हुआ दिख रहा है। करीब आधे घंटे बाद वह वापस जाता दिखा। इसके बाद एक व्यक्ति पैदल बैग में सामान लेकर जाता नजर आ रहा है। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई मामले की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। के. नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि अभी तक इस मामले में आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


