फरवरी में बिकीं सबसे ज्यादा SUV: नेक्सन, पंच और क्रेटा टॉप-3 पर काबिज, देखें टॉप-10 की लिस्ट

फरवरी में बिकीं सबसे ज्यादा SUV: नेक्सन, पंच और क्रेटा टॉप-3 पर काबिज, देखें टॉप-10 की लिस्ट

Top 10 SUVs February 2026: देश में SUV सेगमेंट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। फरवरी 2026 में भी यही ट्रेंड देखने को मिला, जब कॉम्पैक्ट और मिडसाइज SUVs की बिक्री मजबूत रही। फरवरी महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs की सूची में टाटा नेक्सन ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया, जबकि टाटा पंच दूसरे और हुंडई क्रेटा तीसरे नंबर पर रही है।

ऑटो सेक्टर के ताजा बिक्री आंकड़ों के मुताबिक, कई मॉडल्स ने सालाना आधार पर अच्छी बढ़त दर्ज की है। वहीं कुछ मॉडलों की बिक्री में गिरावट भी देखने को मिली। आइए जानते हैं फरवरी 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 SUVs के बारे में।

टाटा नेक्सन रही नंबर-1

फरवरी 2026 में टाटा नेक्सन की कुल 19,430 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल फरवरी 2025 में इसकी बिक्री 15,349 यूनिट्स थी। इस तरह नेक्सन ने सालाना आधार पर करीब 27 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की और सूची में पहला स्थान हासिल किया है।

टाटा पंच दूसरे स्थान पर

दूसरे नंबर पर टाटा पंच रही। इस माइक्रो SUV की फरवरी 2026 में 18,748 यूनिट्स बिक्री हुई, जबकि फरवरी 2025 में यह आंकड़ा 14,559 यूनिट्स था। इस तरह पंच ने करीब 29 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज की।

हुंडई क्रेटा तीसरे नंबर पर

मिडसाइज SUV सेगमेंट में लोकप्रिय हुंडई क्रेटा तीसरे स्थान पर रही। फरवरी 2026 में इसकी 17,938 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने 16,317 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस मॉडल ने सालाना आधार पर करीब 10 प्रतिशत की बढ़त हासिल की।

चौथे और पांचवें स्थान पर ये मॉडल

मारुति सुजुकी ब्रेजा ने फरवरी 2026 में 17,863 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया। फरवरी 2025 में इसकी बिक्री 15,392 यूनिट्स रही थी, यानी इसमें 16 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई।

वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो (Classic और N) की कुल 14,665 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल फरवरी में यह आंकड़ा 13,618 यूनिट्स था, जिससे इसमें 8 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज हुई।

फ्रोंक्स की बिक्री में गिरावट

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स इस सूची में छठे स्थान पर रही। फरवरी 2026 में इसकी 13,898 यूनिट्स बिकीं, जबकि फरवरी 2025 में यह आंकड़ा 21,461 यूनिट्स था। इस तरह इसमें करीब 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

नई विक्टोरिस की एंट्री

हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी विक्टोरिस ने फरवरी 2026 में 13,021 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और टॉप-10 सूची में सातवें स्थान पर रही। चूंकि यह नया मॉडल है, इसलिए इसके पिछले साल के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

बाकी तीन मॉडल

लिस्ट में आगे महिंद्रा थार, हुंडई वेन्यू और किआ सेल्टोस शामिल रही हैं।

  • महिंद्रा थार – 11,047 यूनिट्स (19% बढ़त)
  • हुंडई वेन्यू – 10,494 यूनिट्स (4% बढ़त)
  • किआ सेल्टोस – 10,308 यूनिट्स (60% बढ़त)

खास बात यह रही कि किया सेल्टोस ने सालाना आधार पर 60 प्रतिशत की सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की है।

रैंक मॉडल फरवरी 2026 बिक्री फरवरी 2025 बिक्री YoY
1 Tata Nexon 19,430 15,349 +27%
2 Tata Punch 18,748 14,559 +29%
3 Hyundai Creta 17,938 16,317 +10%
4 Maruti Brezza 17,863 15,392 +16%
5 Mahindra Scorpio 14,665 13,618 +8%
6 Maruti Fronx 13,898 21,461 -35%
7 Maruti Victoris 13,021 0
8 Mahindra Thar 11,047 9,248 +19%
9 Hyundai Venue 10,494 10,125 +4%
10 Kia Seltos 10,308 6,446 +60%
फरवरी 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 SUV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *