दरभंगा में आज तीन घंटे तक बिजली कटेगी:दोनार PSS से सप्लाई ठप रहेगी, मेंटेनेंस और मरम्मती का काम होगा

दरभंगा में आज(7 मार्च 2026) अलग-अलग इलाकों में तीन घंटे तक शटडाउन रहेगा। 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र दोनार में मेंटेनेंस और मरम्मती का काम होगा। जिसके चलते सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान दोनार पावर हाउस के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण फीडरों को बंद रखा जाएगा। इनमें 11 केवी लक्ष्मी सागर फीडर, 11 केवी आरएस टैंक फीडर, 11 केवी बहादुरपुर फीडर और 11 केवी रेडियो स्टेशन फीडर शामिल है। इन इलाकों में असर बिजली कटौती का प्रभाव मुख्य रूप से पोसनपुरा, गंज चौक, दाल मिल क्षेत्र, कृष्णापुरी, इंदिरा कॉलोनी, भेलूचक, नाग मंदिर, बीएमपी-13, भैरोपट्टी और पोखरसामा के आसपास रहेगा। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। दरभंगा में आज(7 मार्च 2026) अलग-अलग इलाकों में तीन घंटे तक शटडाउन रहेगा। 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र दोनार में मेंटेनेंस और मरम्मती का काम होगा। जिसके चलते सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान दोनार पावर हाउस के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण फीडरों को बंद रखा जाएगा। इनमें 11 केवी लक्ष्मी सागर फीडर, 11 केवी आरएस टैंक फीडर, 11 केवी बहादुरपुर फीडर और 11 केवी रेडियो स्टेशन फीडर शामिल है। इन इलाकों में असर बिजली कटौती का प्रभाव मुख्य रूप से पोसनपुरा, गंज चौक, दाल मिल क्षेत्र, कृष्णापुरी, इंदिरा कॉलोनी, भेलूचक, नाग मंदिर, बीएमपी-13, भैरोपट्टी और पोखरसामा के आसपास रहेगा। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *