रायबरेली में महिला ने किया सुसाइड:पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लिया, 6 साल पहले हुई थी शादी

रायबरेली में महिला ने किया सुसाइड:पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लिया, 6 साल पहले हुई थी शादी

रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सैमसी गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय रिचा शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रिचा ने घर के कमरे में छत के पंखे के हुक से साड़ी के सहारे फांसी लगाई थी। घटना के समय उनके पति अंकित खेत में पानी लगाने गए थे, जबकि ससुर अवधेश शर्मा मवेशियों की देखरेख कर रहे थे। रिचा का विवाह वर्ष 2020 में अंकित शर्मा के साथ हुआ था। वह अपने पीछे पांच वर्षीय बेटे शिवांश को छोड़ गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति अंकित शर्मा और ससुर अवधेश शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लालगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *