माखननगर-नर्मदापुरम के बीच तवा नदी पर 1 किमी 337 मीटर लंबा प्रदेश का सबसे बड़ा फोरलेन ब्रिज आकार ले रहा है। पुराने पुल से 5 मीटर ऊंचे इस ब्रिज पर 13 स्पॉन और 65 गर्डर तैयार हैं। एसडीओ ऋषभ निरापुरे के अनुसार, कुल 56 पीयर और 450 गर्डर के साथ निर्माण मई 2027 तक पूरा होगा। मानसून से पहले नदी के हिस्से में पीयर खड़े करने का लक्ष्य है।


