फिल्मों के माध्यम से छात्राओं ने जाना श्री अरविन्द का जीवन और दर्शन

फिल्मों के माध्यम से छात्राओं ने जाना श्री अरविन्द का जीवन और दर्शन

श्री अरविन्द महिला कॉलेज में श्री अरविन्द के जीवन और उनके दर्शन पर फिल्म प्रदर्शन कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग और श्री अरविन्द आश्रम दिल्ली शाखा की ओर से हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य प्रो. साधना ठाकुर ने कहा कि श्री अरविन्द आधुनिक भारत के महान दार्शनिक, योगी और विचारक थे। उनके विचार आज भी मानवता के विकास और लोगों के बीच एकता के लिए प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि छात्राएं श्री अरविन्द के जीवन और आदर्शों से सीख लेकर उन्हें अपने जीवन में अपनाएं। कार्यक्रम के दौरान श्री अरविन्द के जीवन, उनकी आध्यात्मिक साधना और मानव एकता के संदेश पर आधारित दो लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इन फिल्मों के माध्यम से छात्राओं और शिक्षकों को उनके विचारों को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और छात्राओं ने भाग लिया। श्री अरविन्द महिला कॉलेज में श्री अरविन्द के जीवन और उनके दर्शन पर फिल्म प्रदर्शन कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग और श्री अरविन्द आश्रम दिल्ली शाखा की ओर से हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य प्रो. साधना ठाकुर ने कहा कि श्री अरविन्द आधुनिक भारत के महान दार्शनिक, योगी और विचारक थे। उनके विचार आज भी मानवता के विकास और लोगों के बीच एकता के लिए प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि छात्राएं श्री अरविन्द के जीवन और आदर्शों से सीख लेकर उन्हें अपने जीवन में अपनाएं। कार्यक्रम के दौरान श्री अरविन्द के जीवन, उनकी आध्यात्मिक साधना और मानव एकता के संदेश पर आधारित दो लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इन फिल्मों के माध्यम से छात्राओं और शिक्षकों को उनके विचारों को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और छात्राओं ने भाग लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *