बागपत में मस्जिद के बाहर दो गुट भिड़े, VIDEO:टिप्पणी को लेकर विवाद, सपा नेता के परिवार समेत कई घायल

बागपत में मस्जिद के बाहर दो गुट भिड़े, VIDEO:टिप्पणी को लेकर विवाद, सपा नेता के परिवार समेत कई घायल

बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम छत्ते वाली मस्जिद के पास नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। टिप्पणी को लेकर हुए इस विवाद में 20 से अधिक लोग एक-दूसरे से भिड़ गए, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह विवाद सपा नेता शफीक सलमानी के परिवार और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच शुरू हुआ। शुरुआती कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई, और दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। घटना के वीडियो में भी दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर हमला करते देखा जा सकता है। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शांति व्यवस्था बहाल की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सपा नेता शफीक सलमानी ने बताया कि वे नमाज अदा करने के बाद बाहर निकले थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद उनके परिवार पर हमला किया गया। शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *