Child Found Dead: घर से निकला था खेलने, सुबह मिला शव… नाबालिग की मौत से मचा हड़कंप

Child Found Dead: महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में एक 9 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बच्चे का शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

शव को जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाया

जानकारी के अनुसार, ग्राम कानकेवा निवासी नृपति निषाद का 9 वर्षीय बेटा धनेश निषाद 4 फरवरी को सुबह करीब 11:15 बजे घर से बाहर निकला था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद शाम के समय परिजनों ने सरायपाली पुलिस को घटना की सूचना दी।

Child Found Dead: सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिजनों ने रातभर बालक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह खोजबीन के दौरान घर के पीछे लगभग आधा किलोमीटर दूर बालक का शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया बालक के शरीर पर किसी प्रकार की गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं, हालांकि शव को जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है।

फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *