गुरुद्वारा में घुसी लोक परिवहन की बस VIDEO:पीछे खेल रहे थे बच्चे, ड्राइवर से ब्रेक की जगह रेस दबी

गुरुद्वारा में घुसी लोक परिवहन की बस VIDEO:पीछे खेल रहे थे बच्चे, ड्राइवर से ब्रेक की जगह रेस दबी

श्रीगंगानगर में पदमपुर रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राजस्थान लोक परिवहन की एक प्राइवेट बस गुरुद्वारा में घुस गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। बस के ठीक पीछे बच्चे खेल रहे थे, लेकिन वे समय रहते भागकर साइड में हो गए, वरना कोई बड़ी घटना हो सकती थी। गुरुद्वारा साहिब के सेवादार तेजेंद्र पाल सिंह टिम्मा ने बताया- गुरुद्वारा के साथ ही बिश्नोई मंदिर के बाहर राजस्थान लोक परिवहन की प्राइवेट बसें पार्किंग के लिए खड़ी की जाती हैं। बुधवार रात 9:15 बजे ड्राइवर बस को पार्किंग में लगाने के लिए आया था। बस रोकते समय ड्राइवर के पैर से एक्सीलरेटर (रेस) दब गई, जिससे बस अचानक पीछे की ओर तेजी से हटी। बस ने गुरुद्वारा में रखी पत्थर की कई कुर्सियां घसीट लीं और परिसर के अंदर तक घुस गई। उस वक्त बस के ठीक पीछे कुछ छोटे बच्चे खेल रहे थे। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि जैसे ही बस पीछे बढ़ी, बच्चे भागे और साइड में हो गए। अगर वे थोड़ा भी देर से हटते तो बस उन्हें चपेट में ले लेती।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *