फाजिल्का जिले में फिरोजपुर हाईवे पर गांव थेहकलंदर के नजदीक एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक संतुलन बिगड़ने गिरी बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची। जिनके द्वारा घायल को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति बाइक से काम पर जा रहा था। बाइक से काम पर जाते वक्त हुआ हादसा घायल के साथी कक्कन सिंह ने बताया कि वह गांव मनसा के रहने वाले है। उनके साथ मेहनत मजदूरी करने वाला करनैल सिंह गांव बहक खास से फाजिल्का बाइक पर आ रहा था कि सड़क हादसा हो गया। हालांकि हादसा कैसे हुआ है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। जबकि पुलिस ने घायल करनैल सिंह को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डाक्टरों के मुताबिक उनके द्वारा घायल को प्राथमिक इलाज देने के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया है। परिवार द्वारा पुलिस से इस मामले में जांच की मांग की जा रही हैं। सड़क सुरक्षा फोर्स ने पहुंचाया अस्पताल उधर सड़क सुरक्षा फोर्स के अधिकारी आत्माराम ने बताया कि गांव थेहकलंदर के पास बाइक सवार उक्त व्यक्ति का अचानक संतुलन बिगड़ने से हाईवे के बीच गिर गया। जिसे काफी चोट आई। उन्हें सूचना मिली तो वह करीब डेढ़ मिनट के भीतर ही मौके पर पहुंच गए। क्योंकि उनका प्वाइंट थेहकलंदर के पास ही है। घायल को तुरंत इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, और पीछे हाईवे पर ट्रैफिक को सुचारु कर दिया गया ।


