कार से 300 ग्राम हेरोइन पकड़ी, दो आरोपी किए अरेस्ट

भास्कर न्यूज | जालंधर रूरल पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 300 ग्राम हेरोइन बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी स्विफ्ट कार में नशा लेकर सप्लाई के लिए जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने शक के आधार पर काबू कर लिया। एसएसपी देहाती हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी लोकल व इन्वेस्टिगेशन डॉ. मुकेश कुमार और डीएसपी इन्वेस्टिगेशन इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ की टीम कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान इंस्पेक्टर पुष्प बाली के निर्देश पर इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। गश्त के दौरान कपूर गांव के पास नहर पुल के नजदीक हरलीन वाटर पार्क के पास एक काली स्विफ्ट कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने कार रोककर जांच की तो डैश बोर्ड से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरव सहोता उर्फ लड्डू निवासी गांव जमशेर खास और परवीन उर्फ पब्बी निवासी गांव खेड़ा, जिला जालंधर के रूप में हुई है। थाना पतारां में केस दर्ज हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *