बलवापर गांव में होली पर मटका फोड़ प्रतियोगिता:गांव के युवाओं में दिखा उत्साह, देखने के लिए उमड़े स्थानीय लोग

बलवापर गांव में होली पर मटका फोड़ प्रतियोगिता:गांव के युवाओं में दिखा उत्साह, देखने के लिए उमड़े स्थानीय लोग

कोंच के गौहरपुर पंचायत के बलवापर गांव में होली के झुमटा के दिन युवकों ने पारंपरिक मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया। गुरुवार शाम आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे इलाके में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखा गया। इस अवसर पर गांव के युवकों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रस्सी से ऊंचाई पर बांधा गया मटका था, जिसे फोड़ने के लिए युवकों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई। युवकों ने उत्साह और जोश के साथ कई प्रयास किए। काफी देर तक चले प्रयासों के बाद एक युवक ने छलांग लगाकर मटका फोड़ दिया। मटका फूटते ही वहां मौजूद लोगों ने तालियों और हर्षोल्लास के साथ उसका स्वागत किया। चारों ओर खुशी का माहौल छा गया और लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, होली के झुमटा के दिन मटका फोड़ने की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। हर साल गांव के लोग मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं, जिसमें युवाओं के साथ-साथ बच्चे और बुजुर्ग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस आयोजन में विपिन कुमार, ध्रुव कुमार, मनीष कुमार, सुजीत, रजनीश, भोला कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। कोंच के गौहरपुर पंचायत के बलवापर गांव में होली के झुमटा के दिन युवकों ने पारंपरिक मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया। गुरुवार शाम आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे इलाके में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखा गया। इस अवसर पर गांव के युवकों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रस्सी से ऊंचाई पर बांधा गया मटका था, जिसे फोड़ने के लिए युवकों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई। युवकों ने उत्साह और जोश के साथ कई प्रयास किए। काफी देर तक चले प्रयासों के बाद एक युवक ने छलांग लगाकर मटका फोड़ दिया। मटका फूटते ही वहां मौजूद लोगों ने तालियों और हर्षोल्लास के साथ उसका स्वागत किया। चारों ओर खुशी का माहौल छा गया और लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, होली के झुमटा के दिन मटका फोड़ने की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। हर साल गांव के लोग मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं, जिसमें युवाओं के साथ-साथ बच्चे और बुजुर्ग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस आयोजन में विपिन कुमार, ध्रुव कुमार, मनीष कुमार, सुजीत, रजनीश, भोला कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *