दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में नकली पिस्टल लेकर लोगों को डराना और धमकाना एक युवक को महंगा पड़ गया। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्तौल जैसा दिखने वाला एक नकली हथियार बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के सर्दी गांव निवासी राम उदगार दास के बेटे दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक सुपौल के कोठीपुल चौक पर हाथ में पिस्टल लहराते हुए लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही गश्ती पर मौजूद पुलिस अवर निरीक्षक शशि भूषण रजक को दल-बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा पुलिस की गाड़ी को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस बल की मदद से उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। पकड़े जाने के बाद जब उससे नाम-पता पूछा गया तो उसने अपना नाम दिलखुश कुमार, पिता राम उदगार दास, ग्राम सर्दी, थाना बिरौल, जिला दरभंगा बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की तलाशी लेने पर उसकी कमर के बाईं ओर फुलपैंट में खोंसा हुआ काले रंग का देसी पिस्टल जैसा हथियार बरामद हुआ। जब उससे हथियार के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह नकली पिस्टल है, जिसका इस्तेमाल वह लोगों को डराने-धमकाने और इलाके में दहशत फैलाने के लिए करता था। दहशत फैलाना अपराध है नकली हथियार रखकर लोगों को डराना, धमकाना और आम लोगों में दहशत फैलाना एक संज्ञेय अपराध है। इस मामले में गिरफ्तार युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में नकली पिस्टल लेकर लोगों को डराना और धमकाना एक युवक को महंगा पड़ गया। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्तौल जैसा दिखने वाला एक नकली हथियार बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के सर्दी गांव निवासी राम उदगार दास के बेटे दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक सुपौल के कोठीपुल चौक पर हाथ में पिस्टल लहराते हुए लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही गश्ती पर मौजूद पुलिस अवर निरीक्षक शशि भूषण रजक को दल-बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा पुलिस की गाड़ी को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस बल की मदद से उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। पकड़े जाने के बाद जब उससे नाम-पता पूछा गया तो उसने अपना नाम दिलखुश कुमार, पिता राम उदगार दास, ग्राम सर्दी, थाना बिरौल, जिला दरभंगा बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की तलाशी लेने पर उसकी कमर के बाईं ओर फुलपैंट में खोंसा हुआ काले रंग का देसी पिस्टल जैसा हथियार बरामद हुआ। जब उससे हथियार के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह नकली पिस्टल है, जिसका इस्तेमाल वह लोगों को डराने-धमकाने और इलाके में दहशत फैलाने के लिए करता था। दहशत फैलाना अपराध है नकली हथियार रखकर लोगों को डराना, धमकाना और आम लोगों में दहशत फैलाना एक संज्ञेय अपराध है। इस मामले में गिरफ्तार युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


