बेगूसराय में ABVP ने दी आंदोलन की चेतावनी:कहा- होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज गलत, युवाओं के अधिकारों का दमन हुआ

बेगूसराय में ABVP ने दी आंदोलन की चेतावनी:कहा- होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज गलत, युवाओं के अधिकारों का दमन हुआ

बेगूसराय में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद सियासत गरमा गई है। ABVP ने घटना की निंदा करते हुए इसे बर्बरता और लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। ABVP ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने और अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलने पर पूरे बिहार में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ​ABVP उत्तर बिहार प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा है कि बेगूसराय में होमगार्ड भर्ती की प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से मांग कर रहे थे। छात्र-युवा अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे थे। लेकिन प्रशासन ने उन पर लाठियां बरसा कर उनकी आवाज को कुचलने का प्रयास किया है। यह सीधे तौर पर छात्र-युवाओं के अधिकारों पर हमला है। प्रदेश में पहले से ही लाखों युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। ऐसे में जब युवा अपने रोजगार और हक की मांग लेकर सड़कों पर उतरते हैं, तो उन्हें रोजगार देने के बजाय प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। यह प्रशासन की संवेदनहीनता और युवाओं के प्रति उदासीन रवैये का प्रमाण है। लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। जिन अधिकारियों के आदेश पर यह घटना हुई, उन पर अविलंब कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। लाठीचार्ज में घायल अभ्यर्थियों को सरकार की ओर से उचित चिकित्सा सुविधा और आर्थिक मुआवजा दिया जाए। होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को जल्द से पारदर्शी तरीके से पूरा कर युवाओं को न्याय दिया जाए। सरकार युवाओं के धैर्य की परीक्षा नहीं ले पुरुषोत्तम कुमार ने कहा है कि सरकार युवाओं के धैर्य की परीक्षा नहीं ले। यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द ही इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय से लेकर पूरे बिहार में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की होगी। बेगूसराय में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद सियासत गरमा गई है। ABVP ने घटना की निंदा करते हुए इसे बर्बरता और लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। ABVP ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने और अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलने पर पूरे बिहार में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ​ABVP उत्तर बिहार प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा है कि बेगूसराय में होमगार्ड भर्ती की प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से मांग कर रहे थे। छात्र-युवा अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे थे। लेकिन प्रशासन ने उन पर लाठियां बरसा कर उनकी आवाज को कुचलने का प्रयास किया है। यह सीधे तौर पर छात्र-युवाओं के अधिकारों पर हमला है। प्रदेश में पहले से ही लाखों युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। ऐसे में जब युवा अपने रोजगार और हक की मांग लेकर सड़कों पर उतरते हैं, तो उन्हें रोजगार देने के बजाय प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। यह प्रशासन की संवेदनहीनता और युवाओं के प्रति उदासीन रवैये का प्रमाण है। लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। जिन अधिकारियों के आदेश पर यह घटना हुई, उन पर अविलंब कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। लाठीचार्ज में घायल अभ्यर्थियों को सरकार की ओर से उचित चिकित्सा सुविधा और आर्थिक मुआवजा दिया जाए। होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को जल्द से पारदर्शी तरीके से पूरा कर युवाओं को न्याय दिया जाए। सरकार युवाओं के धैर्य की परीक्षा नहीं ले पुरुषोत्तम कुमार ने कहा है कि सरकार युवाओं के धैर्य की परीक्षा नहीं ले। यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द ही इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय से लेकर पूरे बिहार में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *