भारत ने खामेनेई की मौत पर जताई संवेदना, शोक जताने पहुंचे भारतीय राजनयिक

भारत ने खामेनेई की मौत पर जताई संवेदना, शोक जताने पहुंचे भारतीय राजनयिक

Khamenei Death: भारत ने ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। आपको बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमले में खामेनेई मारे गए, इस घटना ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र को युद्ध में धकेल दिया। मिस्री ने भारत सरकार की ओर से दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।

ईरान के सर्वोच्च नेता को भारत की श्रद्धांजलि

मिस्री ने ईरानी दूतावास का दौरा किया और भारत सरकार की ओर से शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। विदेश मंत्रालय (MEA) ने विदेश सचिव और भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथली के बीच हुई बातचीत की एक तस्वीर भी जारी की।

भारत की ओर से तनाव कम करने की अपील

आपको बता दें कि मंगलवार को इससे पहले भारत ने ईरान-अमेरिका संघर्ष को जल्द समाप्त करने के लिए बातचीत और कूटनीति का आह्वान किया था। इसमें पश्चिम एशिया में रहने वाले लगभग 1 करोड़ भारतीयों के हितों की रक्षा करने और व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान को रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया गया था, जिसके देश की अर्थव्यवस्था के लिए संभावित गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

अजरबैजान के हवाई अड्डे पर ड्रोन अट्रैक

यह युद्ध श्रीलंका के तट तक भी पहुंच चुका है, जहां एक अमेरिकी पनडुब्बी ने एक ईरानी युद्धपोत को टॉरपीडो से उड़ा दिया। अजरबैजान पर भी इस जंग की आंच पहुंच चुकी है। ईरान के एक ड्रोन द्वारा हवाई अड्डे पर हमला किए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई की धमकी दी।

अजरबैजान ने दी चेतावनी

अजरबैजान ने चेतावनी दी है कि इस हमले का जवाब दिया जाएगा और कहा है कि वह आवश्यक जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है, जिससे किसी अन्य देश के भी इस संघर्ष में शामिल होने की आशंका बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *