पानीपत में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कार को टक्कर:युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने खिड़की तोड़कर निकाला बाहर, आईडी से हुई पहचान

पानीपत में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कार को टक्कर:युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने खिड़की तोड़कर निकाला बाहर, आईडी से हुई पहचान

पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र के गांव नौल्था में आईटीआई के सामने बुधवार शाम करीब 6 बजे एक सड़क हादसा हुआ। जहां एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार एक युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने कार की खिड़की तोड़कर युवक को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान नौल्था निवासी कपिल (21) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कपिल गोहाना की ओर से अपनी कार में आ रहा था। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने निकाला बाहर वहीं राहगीरों ने तुरंत कार की क्षतिग्रस्त खिड़की तोड़कर कपिल को बाहर निकाला और उसे पास के एनसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में कपिल की पहचान के लिए उसकी आईडी देखी गई, जिसमें नौल्था और सोनीपत जिले के शामड़ी गांव के दो पते मिले। मामा के घर में रह रहा था अस्पताल के एक कर्मचारी ने नौल्था के एक स्थानीय समूह में पहचान के लिए संदेश डाला, जिससे पता चला कि कपिल पिछले लगभग 15 सालों से अपनी मां और बड़े भाई के साथ नौल्था में अपने मामा के घर रह रहा था। उसकी उम्र करीब 21 साल थी और वह गांव के पास एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। उसका एक बड़ा भाई है जो शादीशुदा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *