होमगार्ड जवान की गाड़ी ने युवक को मारी टक्कर, मौत:शराब के नशे में ड्राइविंग करने का आरोप, घायल भाई का इलाज जारी

होमगार्ड जवान की गाड़ी ने युवक को मारी टक्कर, मौत:शराब के नशे में ड्राइविंग करने का आरोप, घायल भाई का इलाज जारी

कटिहार में शराब के नशे में धुत होमगार्ड जवान की गाड़ी ने युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कोलासी पुल के पास हुआ। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी 19 वर्षीय जिशान अहमद के तौर पर हुई है। इस घटना में उसका 12 वर्षीय छोटा भाई मोहम्मद निशार गंभीर रूप से घायल हो गया। हाजीपुर नीचा टोला लौटने के दौरान हादसा परिजन के अनुसार, जिशान और निशार कोलासी से अपने घर हाजीपुर नीचा टोला लौट रहे थे। इसी दौरान नगर थाना में तैनात होमगार्ड जवान बिट्टू कुमार यादव ने शराब के नशे में धुत होकर उल्टी दिशा से आ रही गाड़ी से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल कटिहार मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जिशान अहमद को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहम्मद निशार का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है और वे आरोपी होमगार्ड जवान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कटिहार में शराब के नशे में धुत होमगार्ड जवान की गाड़ी ने युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कोलासी पुल के पास हुआ। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी 19 वर्षीय जिशान अहमद के तौर पर हुई है। इस घटना में उसका 12 वर्षीय छोटा भाई मोहम्मद निशार गंभीर रूप से घायल हो गया। हाजीपुर नीचा टोला लौटने के दौरान हादसा परिजन के अनुसार, जिशान और निशार कोलासी से अपने घर हाजीपुर नीचा टोला लौट रहे थे। इसी दौरान नगर थाना में तैनात होमगार्ड जवान बिट्टू कुमार यादव ने शराब के नशे में धुत होकर उल्टी दिशा से आ रही गाड़ी से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल कटिहार मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जिशान अहमद को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहम्मद निशार का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है और वे आरोपी होमगार्ड जवान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *