पूर्णिया में छात्रा से रेप के बाद हत्या:बॉयफ्रेंड ने फोन कर घर से 500 मीटर दूर मिलने बुलाया, बांस की झाड़ियों में फंदे से लटकती मिली लाश

पूर्णिया में छात्रा से रेप के बाद हत्या:बॉयफ्रेंड ने फोन कर घर से 500 मीटर दूर मिलने बुलाया, बांस की झाड़ियों में फंदे से लटकती मिली लाश

पूर्णिया में 13 साल की छात्रा से रेप के बाद हत्या कर दी गई। मर्डर का आरोप लड़की के बॉयफ्रेंड(16) पर ही है। बॉयफ्रेंड ने फोन कर लड़की को मिलने बुलाया। जबरन रेप के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मर्डर के बाद लाश बांस की झाड़ी से लटका दिया। लाश घर से 500 मीटर दूर अमौर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। सूचना मिलते ही अमौर और डगरूआपुलिस मौके पर पहुंची। बायसी DSP और फॉरेंसिक की टीम भी घटनास्थल पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया। वारदात के बाद से फरार आरोपी बॉयफ्रेंड को पुलिस ने धर दबोचा है। लड़के का कॉल आया था, इसके बाद बेटी घर से निकली बच्ची के पिता ने बताया कि मैंने बेटी को चाय बनाने को कहा था। इस पर बेटी ने कहा कि वो वॉशरूम से 10 मिनट में आ रही हूं। आधे घंटे बीतने के बाद भी जब वो नहीं लौटी तो बाहर उसे ढूंढने निकला, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। मोबाइल चेक किया तो बकनिया गांव के रहने वाले विश्वास नाम के एक लड़के का कॉल आया हुआ था। ग्रामीणों के साथ उसके घर पहुंचे। उसे पकड़ कर गांव लेकर आए। दवाब बनाने पर करण ने बेटी से जुड़ी जानकारी दी। इसके बाद शाम करीब 5 बजे वे लोग बताए गए जगह पर पहुंचे। जहां बेटी बांस की झाड़ी से फंदे के सहारे लटक रही थी। गले पर काले गहरे निशान थे। शरीर पर जख्म थे। बेटी के साथ पहले रेप किया गया। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। मर्डर को सुसाइड में बदलने लाश को पेड़ से लटका दिया गया। इसके बाद जब तक वे गांव पहुंचे करण विश्वास परिवार संग घर छोड़कर फरार हो चुका था। किशोरी की चाची ने बताया की करण और उनकी भतीजों दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। अक्सर फोन पर बातचीत होती थी। मगर उन्हें ये मालूम नहीं था कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। दोपहर करीब ढाई बजे घर के मोबाइल पर करण विश्वास नाम के लड़के ने फोन कर मिलने खेत पर बुलाया। आधे घंटे के भीतर करीब 3 बजे वॉशरूम के बहाने लड़की घर से निकल गई। लड़की के वहां पहुंचते ही लड़के ने वहां उसके साथ जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। जबरन उसके साथ रेप किया गया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसके लाश को बांस की झाड़ियों से लटका दिया, ताकि ये पूरी तरह सुसाइड लगे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है इस संबंध में बायसी एसीडीपीओ जितेंद्र पांडेय ने बताया कि प्ररंभिक जांच के मुताबिक गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। फिर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए बास की झाड़ी में फांसी के फंदे से लटकाया गया है। फिलहाल सभी मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी करण विश्वास को पकड़ लिया है। शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पप्पू यादव ने मदद का दिया भरोसा वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दुख जताया। सांसद पप्पू यादव के निर्देश पर आदिल आरजू, शारीक मुस्तफा अरशद जमीर, निहाल शेख, जिम्मी आलम अन्य प्रतिनिधियों के साथ GMCH पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पूर्णिया में 13 साल की छात्रा से रेप के बाद हत्या कर दी गई। मर्डर का आरोप लड़की के बॉयफ्रेंड(16) पर ही है। बॉयफ्रेंड ने फोन कर लड़की को मिलने बुलाया। जबरन रेप के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मर्डर के बाद लाश बांस की झाड़ी से लटका दिया। लाश घर से 500 मीटर दूर अमौर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। सूचना मिलते ही अमौर और डगरूआपुलिस मौके पर पहुंची। बायसी DSP और फॉरेंसिक की टीम भी घटनास्थल पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया। वारदात के बाद से फरार आरोपी बॉयफ्रेंड को पुलिस ने धर दबोचा है। लड़के का कॉल आया था, इसके बाद बेटी घर से निकली बच्ची के पिता ने बताया कि मैंने बेटी को चाय बनाने को कहा था। इस पर बेटी ने कहा कि वो वॉशरूम से 10 मिनट में आ रही हूं। आधे घंटे बीतने के बाद भी जब वो नहीं लौटी तो बाहर उसे ढूंढने निकला, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। मोबाइल चेक किया तो बकनिया गांव के रहने वाले विश्वास नाम के एक लड़के का कॉल आया हुआ था। ग्रामीणों के साथ उसके घर पहुंचे। उसे पकड़ कर गांव लेकर आए। दवाब बनाने पर करण ने बेटी से जुड़ी जानकारी दी। इसके बाद शाम करीब 5 बजे वे लोग बताए गए जगह पर पहुंचे। जहां बेटी बांस की झाड़ी से फंदे के सहारे लटक रही थी। गले पर काले गहरे निशान थे। शरीर पर जख्म थे। बेटी के साथ पहले रेप किया गया। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। मर्डर को सुसाइड में बदलने लाश को पेड़ से लटका दिया गया। इसके बाद जब तक वे गांव पहुंचे करण विश्वास परिवार संग घर छोड़कर फरार हो चुका था। किशोरी की चाची ने बताया की करण और उनकी भतीजों दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। अक्सर फोन पर बातचीत होती थी। मगर उन्हें ये मालूम नहीं था कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। दोपहर करीब ढाई बजे घर के मोबाइल पर करण विश्वास नाम के लड़के ने फोन कर मिलने खेत पर बुलाया। आधे घंटे के भीतर करीब 3 बजे वॉशरूम के बहाने लड़की घर से निकल गई। लड़की के वहां पहुंचते ही लड़के ने वहां उसके साथ जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। जबरन उसके साथ रेप किया गया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसके लाश को बांस की झाड़ियों से लटका दिया, ताकि ये पूरी तरह सुसाइड लगे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है इस संबंध में बायसी एसीडीपीओ जितेंद्र पांडेय ने बताया कि प्ररंभिक जांच के मुताबिक गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। फिर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए बास की झाड़ी में फांसी के फंदे से लटकाया गया है। फिलहाल सभी मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी करण विश्वास को पकड़ लिया है। शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पप्पू यादव ने मदद का दिया भरोसा वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दुख जताया। सांसद पप्पू यादव के निर्देश पर आदिल आरजू, शारीक मुस्तफा अरशद जमीर, निहाल शेख, जिम्मी आलम अन्य प्रतिनिधियों के साथ GMCH पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *